दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर में नक्सली वारदातें कम होने की बजाय बढ़ती ही जा रही है। जनताना सरकार की जनअदालत में फिर एक ग्रामीण को गोपनीय सैनिक का आरोप लगाते मौत की सजा सुनाई गई। मामला जिले के धनिकरका के आश्रित ग्राम बुरदीकरका का है। खबरों के मुताबिक शुक्रवार को सूरनार के जंगलों में माओवादियों ने जनअदालत लगाई, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में बुधराम पोड़ियाम की हत्या का फैसला होना था।
बैठक खत्म होने के बाद बुधराम के अलावे सभी ग्रामीणों को माओवादियों ने वापस भेज दिया। इसके बाद शनिवार को बुधराम के घर खबर पहुंची की उसकी हत्या कर दी गई है और शव जंगल में पड़ा हैं। सूचना मिलने के बाद शव को लेने मृतक के बूढ़े बाप के साथ 12 वर्ष का मासूम बेटा भी जंगल पहुंचा। किसी तरह शव को 6 किमी खाट में ढोकर गांव लाया गया।
Read More : सिर्फ 750 रूपए पाने घातक बैक्टेरिया का जोखिम उठाती हैं मितानिनें... TB के रोगी को 6 माह खिलानी पड़ती है दवा... अब कोई नहीं सुन रहा इन सेविकाओं की व्यथा !
Read More : सिर्फ 750 रूपए पाने घातक बैक्टेरिया का जोखिम उठाती हैं मितानिनें... TB के रोगी को 6 माह खिलानी पड़ती है दवा... अब कोई नहीं सुन रहा इन सेविकाओं की व्यथा !
यह भी पढ़िए : पुजारी कांकेर मुठभेड़ में मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने 4 ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट... कई लोगों की पिटाई भी की, दर्जनभर परिवारों ने गांव छोड़ा
बुधराम की हत्या करने के साथ ही माओवादियों ने फरमान भी सुनाया कि यदि मामला पुलिस थाने तक पहुंचा तो ठीक नहीं होगा। इस हत्या के बाद पूरा गांव खौफजदा है। दहशत का आलम ऐसा था किे शव का अंतिम संस्कार सोमवार को भी नहीं किया गया था। बता दें कि धनीकरका दो थाना क्षेत्रों कुआकोंडा और कटेकल्याण की सरहद पर बसा है। लेकिन किसी भी थाने से पुलिस गांव नहीं पहुँची थी।
Read More : खास ख़बर : माओवादी ने नक्सलवाद से नहीं की तौबा तो पत्नी ने उठाया ऐसा कदम... जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी !
धनीकरका इलाके में नक्सलियों की आमदरफ्त की खबरें अक्सर आती रही हैं। दो साल पहले माओवादियों ने ग्रामीण श्यामू कश्यप की हत्या कर दी थी। साथ ही हिदयात भी दी थी कि किसी ने पुलिस का साथ दिया तो ऐसा ही हश्र होगा। अब दो साल के बाद नक्सलियों ने एक बार फिर मुखबिरी के संदेह में एक और ग्रामीण को मौत की सजा दी है। बुधराम की हत्या के 5 दिन पहले उसे गांव से उठाया गया। उसकी पिटाई भी की गई और अंतत: मौत के घाट उतार दिया गया।
Read More : नक्सलियों ने मानपुर क्षेत्र में मचाया ताण्डव : आधा दर्जन तेंदूपत्ता फड़ों में लगाई आग, लाखों के नुकसान का अंदेशा

loading...

Post A Comment: