दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। नक्सलियों ने एक बार फिर केके रेललाइन को निशाना बनाते दक्षिण बस्तर में बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बीती रात माओवादियों ने जमकर उत्पात मचाते पटरी को उखाड़ दिया। इस वारदात में ट्रेन के 3 इंजन और 22 बोगियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

बड़ी खबर : केके रेललाइन पर नक्सलियों ने उखाड़ी पटरी, मालगाड़ी के 3 इंजन और 22 बोगियां क्षतिग्रस्त, आवागमन प्रभावित
        बता दें कि नक्सलियों ने कामालूर के पास इस घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद से केके रेलमार्ग पर ट्रेनों का आवागमन बंद है। बताया जा रहा है कि किरंदुल से लौह अयस्क लेकर विसाखापट्टनम जा रही मालगाड़ी इस हादसे में ट्रैक से उतरकर क्षतिग्रस्त हो गई।

बड़ी खबर : केके रेललाइन पर नक्सलियों ने उखाड़ी पटरी, मालगाड़ी के 3 इंजन और 22 बोगियां क्षतिग्रस्त, आवागमन प्रभावित
      जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब पौने 12 बजे सशस्त्र माओवादी रेलवे ट्रेक पर पहुंचे और कामालूर और भांसी स्टेशन के पोल क्रमांक 416/6 पर पटरी उखाड़ दी। खबर है कि घटना के बाद नक्सली रेलकर्मियों से वॉकी-टॉकी भी लूट ले गए।  

      इस वारदात से रेलवे को करोड़ो रुपयों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। बता दें कि केके रेलमार्ग पर माओवादी इससे पहले भी कई दफे ऐसी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। 

Read More :  बीजापुर में नक्सली उत्पात : सवारियों को उतारकर यात्री बस में की आगजनी, बासागुड़ा मार्ग पर वारदात को दिया अंजाम


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: