पंकज दाऊद @ बीजापुर। उसूर थाना क्षेत्र के पुजारी कांकेर एरिया में मार्च महीने में तेलंगाना की ग्रे हाउण्ड फोर्स ने 10 माओवादियों को एनकाउंटर में मार गिराया था। इसके बाद से इस इलाके के ग्रामीण नक्सलियों की रडार पर हैं। मुठभेड़ में अपने साथियों के मारे जाने के बाद माओवादी बौखलाहट में अब तक कई ग्रामीणों को मुखबिरी के शक में मौत के घाट उतार चुके हैं।
इन वारदातों की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तहकीकात शुरू की और अब तक तीन मामलों की रिपोर्ट उसूर थाने में दर्ज की गई है। जबकि पुजारी कांकेर मुठभेड़ के बाद नक्सली कहर का शिकार होकर हताहत होने वाले ग्रामीणों की तादाद इससे कहीं अधिक है।
Read More : 4 साल की बच्ची से 'गैंगरेप'... आरोपी 6 से 12 साल के चार नाबालिग, मोबाइल पर देखते थे 'पोर्न' !
पुलिस सूत्रों के मुताबिक जब थाने को कुछ लोगों की हत्या की जानकारी मिली तो फोर्स ने गांवों में जाना शुरू किया। कई बार गांव जाने के बाद केवल तीन लोगों की हत्या की बात सामने आई। पुलिस ने इन तीनों मामलों में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। दरअसल, गांव के लोग इस बारे में नक्सली खौफ से कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

Read More : सुकमा-बीजापुर जिले की सरहद पर हुई मुठभेड़ में कोबरा के जवानों ने एक माओवादी को किया ढेर... भरमार और अन्य सामग्री बरामद
बताया गया है कि नक्सलियों ने गलगम के पूर्व उप सरपंच कट्टम मुत्ता (52) व उसी गांव के एक दिव्यांग मुचाकी हांदा (20) की हत्या की। इन दोनों मामलों को पुलिस ने पूछताछ के बाद दर्ज किया। इसी तरह मारूड़वाका में युवक शंकर पोड़ियाम (30) की भी हत्या मुखबिरी के शक में की गई। तीनों ही मामलों में पुलिस की पहल से ही हत्या की रिपोर्ट दर्ज हो पाई।
Read More : सुकमा में नक्सलियों की कायराना करतूत, CRPF कैम्प से आधा किमी दूर ठेकेदार की हत्या कर सड़क पर फेंका शव

कई लोगों ने घर छोड़ा : बता दें कि पुजारी कांकेर इलाके में तेलंगाना की ग्रे हाउण्ड ने दस माओवादियों को मार गिराया था। इसके बाद से नक्सलियों ने इस इलाके में कई लोगों की पिटाई की। मुखबिरी के शक में क्षेत्र में आधे दर्जन लोगों की हत्या की। कुछ लोगों का अपहरण भी किया था लेकिन उन्हें छोड़ दिया गया। करीब एक दर्जन परिवारों ने गांव छोड़ दिया है। इनमें से कुछ लोग तेलंगाना चले गए हैं तो कुछ आवापल्ली और बीजापुर में आकर रह रहे हैं।
यह भी पढ़िए : बीजापुर में BSNL का सूरत ए हाल : शादी खत्म हो गई और महिला घर खोजती रह गई... पढ़िए ये दिलचस्प खबर
पुलिस को गुंजेपरती व चिंगनपल्ली में भी दो लोगों की हत्या की खबर लगी थी। पुलिस वहां पहुंची लेकिन कोई भी घटना की जानकारी होने की बात नहीं कर रहा है। सभी दहशतजदा हैं और मारे गए लोगों के बारे में पता किए जाने पर उनके तेलंगाना जाने की बात कह रहे हैं। पुलिस ने नंबी एवं इसके आसपास के गांवों में भी नक्सली हिंसा के बारे में पूछताछ की लेकिन ग्रामीण इस मामले में मुंह खोलने से बच रहे हैं।

loading...

Post A Comment: