रायपुर @ खबर बस्तर। जोगी कांग्रेस ने सोमवार को विधानसभा चुनाव 2018 के लिए प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी है। पार्टी द्वारा जारी की गई सूची में सात विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। बता दें कि इस लिस्ट में बस्तर संभाग की 12 में से 4 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। 



बीजापुर से संकनी चंद्रैया और दंतेवाड़ा से जया कश्यप होंगी जोगी कांग्रेस की प्रत्याशी... विधानसभा चुनाव के लिए छजकां ने जारी की चौथी लिस्ट
        छजकां द्वारा जारी की गई सूची के मुताबिक बीजापुर सीट से बीजेपी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष व हाल ही में पार्टी ज्वाइन करने वाले संकनी चंद्रिया को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं दंतेवाड़ा सीट से गमावाड़ा की सरपंच व महिला जोगी कांग्रेस जिला अध्यक्ष जया कश्यप चुनाव लड़ेंगी। बस्तर संभाग की इन दोनों सीटों के अलावा नारायणपुर व बस्तर सीट पर भी छजकां ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। 

Read More :  भाजपा नेता के Facebook पोस्ट पर एक शख्स ने लिखा- 'मैं मोदी को गोली मारने वाला हूं'... आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

पार्टी द्वारा जारी की गई प्रत्याशियों की लिस्ट यह है...
-  खल्लारी विधानसभा सीट से परेश बागबाहरा 

-  बालोद विधानसभा सीट से अर्जुन हिरवानी

-  बैकुंठपुर विधानसभा सीट से बिहारी राजवाड़े

-  दंतेवाड़ा विधानसभा सीट से जया कश्यप 

-  बीजापर विधानसभा सीट से संकनी चंद्रैया

-  नारायणपुर विधानसभा सीट से बलीराम कचलाम

-  बस्तर विधानसभा सीट से सोनसाय कश्यप


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: