न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। दो दिनी छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के उस ट्वीट पर पलटवार किया है। जिसमें उन्होंने राहुल ​पर तंज कसते कहा था कि वे छग में विकास का क, ख, ग सीखने आए हैं।  
       राहुल ने कहा ''सीएम बिलकुल ठीक कह रहे हैं। मैं जहां भी जाता हूं कुछ सीखने की कोशिश करता हूं। किसानों, मजदूरों के पास जाता हूं तो उनसे सीखता हूं। कांग्रेस में सीखने का गुण है। यहां से भी कुछ सीखकर जाऊंगा। लेकिन भाजपा तो सीखना नहीं सिर्फ कहना जानती है।''

Read More :  राहुल गांधी का दावा : 2019 में बनेगी कांग्रेस की सरकार, छत्तीसगढ़ में भी जीतेंगे... सरकार बनते ही होगा किसानों का कर्ज माफ

सीएम के ट्वीट पर राहुल गांधी का पलटवार, बोले- मैं जहां भी जाता हूं सीखने की कोशिश करता हूं, अजीत जोगी को लेकर कही ये बड़ी बात...
शुक्रवार को छत्तीसगढ़ भवन में एडिटर्स मीट में राहुल सवालों के जवाब दे रहे थे। उन्होंने साफ किया है कि कांग्रेस में अब अवसरवादी नेताओं के लिए कोई जगह नहीं है। पूर्व सीएम अजीत जोगी की पार्टी में दोबारा वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह अब संभव नहीं है।  
Read  More  :  पूर्व केन्द्रीय मंत्री व वरिष्ठ आदिवासी नेता अरविंद नेताम ने फिर थामा कांग्रेस का दामन... राहुल गांधी के सामने की घर वापसी

       अजीत जोगी के कांग्रेस से अलग होकर नई पार्टी बनाने को राहुल पार्टी का टूटना नहीं मानते। राहुल का कहना है कि कांग्रेस टूटी नहीं है, बल्कि जोगी खुद कांग्रेस छोड़ कर गए हैं। बकौल राहुल, यदि हम डॉ. रेणु जोगी को पार्टी से नहीं हटा रहे हैं तो यह हमारी मानवीयता है। यह कांग्रेस के डीएनए में शामिल है।

      राहुल ने गुजरात के शंकर सिंह वाघेला का उदाहरण देते कहा जब वाघेला पार्टी छोड़ कर जा रहे थे तो लोगों ने कहा कि वे बड़े जनाधार वाले नेता हैं। कांग्रेस को इससे बड़ा नुकसान होगा। जबकि वाघेला महज 28 हजार वोट ही हासिल कर सके। इसलिए कांग्रेस को मौकापरस्त नेताओं की जरूरत नहीं है। छग में मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसकी जरूरत नहीं है। राहुल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सक्षम टीम है, जो इस बार चुनाव जीतेगी।

Read More :  ...तो क्या कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई ने देवेगौड़ा से 22 बरस पुराना बदला ले लिया है..? पढ़िए से दिलचस्प रिपोर्ट...
 
पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए राहुल ने कहा कि वे बिना रुके लगातार झूठ बोलते हैं। वे इतना झूठ बोल रहे हैं कि हम लिस्ट भी नहीं बना सकते। राहुल के मुताबिक पीएम ने पिछले 4 सालों में जनता से किया एक भी वादा नहीं निभाया है।
        राहुल ने कहा कि मोदी और अमित शाह की जोड़ी देश में ऐसा माहौल बनाने की कोशिश कर रही है कि देश की सम्प्रभुता को खतरा है। ये लोग भाजपा-आरएसएस की विचारधारा पूरे देश में थोपना चाहते हैं। जो इससे सहमत नहीं हैं वो इनकी नजरों में देशद्रोही हैं। मोदी के खिलाफ जीत के फार्मूले पर उन्होंने कहा कि ये आसान है। यदि विपक्ष एकजुट हो जाएगा तो ऐसा बिल्कुल हो सकता है। 

Read More :  कर्नाटक का गणित : सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भाजपा को झटका, अब इस स्थिति में बच सकती है येदियुरप्पा की कुर्सी !


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: