न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ के प्रवास पर थे। यहां से नई दिल्ली लौटने के बाद पीएम ने अपने रायपुर और भिलाई प्रवास पर केन्द्रित बैक टू बैक 1 दर्जन से अधिक ट्वीट किए। ट्विटर पर जनता के नाम संदेश में मोदी ने अपनी छत्तीसगढ़ यात्रा को यादगार बताते हुए अटलजी को याद किया और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की भी तारीफ की।
मोदी ट्वीट किया- 'हमारे प्रिय अटलजी से छत्तीसगढ़ का गहरा जुड़ाव है। अटलजी ने विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ का सपना देखा। हमारे साथ डॉ. रमन सिंह जी जैसे ऊर्जावान नेता हैं, जिन्होंने छत्तीसगढ़ को गरिमापूर्ण नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया है। छत्तीसगढ़ के विकास के लिए हम सब वचनबद्ध हैं।' प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर भिलाई की यात्रा और वहां की आमसभा के अनेक फोटों और वीडियो फुटेज भी पोस्ट किए।
Read More : माना एयरपोर्ट पर पीएम नरेन्द्र मोदी के स्वागत के दौरान हुआ कुछ ऐसा कि वे हो गए नाराज....जानिए, किसे पड़ी डांट !
पीएम मोदी ने लिखा- 'आज छत्तीसगढ़ में मुझे विकास के कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने का अवसर मिला। ये प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ के मेरे भाईयों और बहनों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाएंगे। यहां के मुख्यमंत्री वर्षो से भिलाई में आईआईटी लाने का प्रयास कर रहे थे। हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि हमने छत्तीसगढ़ में आईआईटी लाने का निर्णय किया और आज उसका शिलान्यास हुआ।'
Read More : आज से हवा से बात करेगा 'बस्तर' : पीएम मोदी भिलाई से रिमोट दबाकर करेंगे विमान सेवा का उद्घाटन... जानिए, पहली फ्लाइट में कौन खास लोग करेंगे सफर

यह भी पढ़िए : 25 लाख का इनामी माओवादी नेता बोला- ''नरेन्द्र मोदी सही आदमी, लेकिन गलत लोगों से घिरे हुए हैं''.... जानिए, PM की हत्या की साजिश मामले में क्या कहा..!
पीएम मोदी ने लिखा- 'भिलाई ने सिर्फ स्टील ही नहीं बनाया, बल्कि जीवन, समाज और देश का भी निर्माण किया है। भिलाई का आधुनिक और परिवर्तित स्टील प्लांट अब न्यू इंडिया की बुनियाद को भी स्टील जैसा मजबूत बनाएगा। उन्होंने भारत नेट परियोजना के द्वितीय चरण के शुभारंभ पर ट्वीट करते कहा-डिजिटल इंडिया सिर्फ स्थानों को नहीं बल्कि लोगों को भी आपस में जोड़ेगा।'
Read More : बस्तर को मिली यात्री विमान सेवा की सौगात : पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की पहली घरेलू विमान सेवा का किया शुभारंभ... जगदलपुर से पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान
loading...

Post A Comment: