नारायणपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ की नारायणपुर पुलिस को नक्सल आॅपरेशंस में बुधवार को बड़ी सफलता मिली। जिला पुलिस बल और CAF की संयुक्त पार्टी ने सर्चिंग के दौरान 16 नक्सली सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों में माओवादियों की जनताना सरकार अध्यक्ष भी शामिल है। इस पर एक लाख का इनाम घोषित था।
Read More : आंधी-तूफान के बीच बारिश में बरगद पेड़ के नीचे खड़ा था युवक... अचानक बिजली कड़की और जमीन पर गिर पड़ा, और फिर..!
पुलिस ने जिन 16 नक्सली सदस्यों को हिरासत में लिया है, उनमें एक महिला भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक छोटेडोंगर थाना से दिनांक मंगलवार की रात थाना प्रभारी ओपी यादव के नेतृत्व में पुलिस की संयुक्त पुलिस पार्टी नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना हुई थी। पुलिस पार्टी ने मुसनार, तोयामेटा, पुगांरपाल व इरपानार क्षेत्र में घेराबंदी कर इन नक्सली आरोपियों को पकड़ा है।
Read More : छेड़खानी से परेशान छात्रा ने SSP आफिस के सामने खुद पर छिड़क लिया पेट्रोल... पुलिस की मौजूदगी में किया ऐसा कि सब रह गए दंग !
पूछताछ में इन्होंने पूर्व में नक्सल संगठन में सक्रिय रहने और नक्सली घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है। इनमें जनताना सरकार अध्यक्ष सुखराम उसेण्डी उर्फ दिलीप के विरूद्ध कोर्ट द्वारा 2007 में गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया था। सभी नक्सली आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
Read More : पिछले 34 सालों से एक किडनी पर जिंदा हैं 'अटल' जी... पूर्व प्रधानमंत्री का एम्स में चल रहा इलाज, जानिए अभी कैसी है हालत !
पूछताछ में इन्होंने पूर्व में नक्सल संगठन में सक्रिय रहने और नक्सली घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है। इनमें जनताना सरकार अध्यक्ष सुखराम उसेण्डी उर्फ दिलीप के विरूद्ध कोर्ट द्वारा 2007 में गिरफ्तारी वारण्ट जारी किया गया था। सभी नक्सली आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
Read More : पिछले 34 सालों से एक किडनी पर जिंदा हैं 'अटल' जी... पूर्व प्रधानमंत्री का एम्स में चल रहा इलाज, जानिए अभी कैसी है हालत !
गिरफ्तार नक्सली सदस्यों के नाम...
1. सुखराम उसेण्डी उर्फ दिलीप पिता चमरूराम जाति माड़िया उम्र 40 वर्ष निवासी मुसनार थाना ओरछा - (जनताना सरकार अध्यक्ष)
2. रामू मण्डावी पिता रसिया मण्डावी जाति गाण्डा उम्र 30 वर्ष निवासी मुसनार ओरछा - (आदेरबेड़ा जनताना सरकार अध्यक्ष)
3. भदरूराम मण्डावी पिता मंगलु राम मण्डावी उम्र 32 वर्ष जाति माड़िया साकिन मुसनार थाना ओरछा - (आदेरबेड़ा मिलिशिया सदस्य)
4. जनिला मण्डावी पिता स्व0 झितरू मण्डावी जाति दण्डामी उम्र 30 वर्ष निवासी तोयामेटा छोटेडोंगर - (तोयामेटा डीएकेएमएस अध्यक्ष)
आपने यह खबर पढ़ी क्या : थाने पहुंची 2 युवतियों ने शुरू किया ड्रामा तो पुलिस भी रह गई हैरान... फिर इस बात की करने लगीं जिद, जानिए क्या है पूरा मामला...
5. रूपचंद मण्डावी उर्फ शिवाजी पिता मंगलुराम मण्डावी जाति गोड़ उम्र 26 वर्ष निवासी तोयामेटा नयापारा थाना छोटेडोंगर - (आदेर बेड़ा मिलिशिया सदस्य)
6. रामसाय पदामी पिता बुरसू राम पदामी जाति गोड़ उम्र 24 वर्ष निवासी इरपानार थाना ओरछा - (आदेर बेड़ा मिलिशिया सदस्य)
7. सकरूराम नेताम पिता सिगंलु नेताम जाति माड़िया उम्र 45 वर्ष निवासी मुसनार थाना ओरछा - (नक्सली सहयोगी के रूप में सक्रिय)
8. फुलसिंग कोर्राम पिता मुरहा जाति मुरिया उम्र 40 वर्ष निवासी मुसनार- (नक्सली सहयोगी के रूप में सक्रिय)
Read More : किसान के खेत से निकले जिस 'सोने' के लिए ग्रामीणों और पुलिस के बीच चल रही थी तनातनी.... वह निकला 'नकली' !
9. बुधुराम मण्डावी पिता पाण्डू राम मण्डावी जाति माड़िया उम्र 40 वर्ष निवासी मुसनार थाना ओरछा - (नक्सली सहयोगी के रूप में सक्रिय)
10. सुखधर मण्डावी पिता जयराम मण्डावी जाति माड़िया उम्र 25 वर्ष निवासी मुसनार थाना ओरछा - (नक्सली सहयोगी के रूप में सक्रिय)
11. बुधराम मण्डावी पिता मासो जाति माड़िया उम्र 25 वर्ष निवासी मुसनार थाना ओरछा - (नक्सली सहयोगी के रूप में सक्रिय)
12. टोण्डाराम मण्डावी पिता गुड़ीया राम मण्डावी उम्र 24 वर्ष निवासी मुसनार काकाबहार पारा थाना ओरछा - (नक्सली सहयोगी के रूप में सक्रिय)
13. पण्डरू कश्यप पिता रामलाल कश्यप जाति माड़िया उम्र 40 वर्ष निवासी पुंगारपाल थाना छोटेडोंगर - (नक्सली सहयोगी के रूप में सक्रिय)
14. लच्छुराम मण्डावी पिता कोसा मण्डावी जाति माड़िया उम्र 45 वर्ष निवासी पुंगारपाल तोयामेटा पारा थाना छोटेडोंगर - (नक्सली सहयोगी के रूप में सक्रिय)
15. मासो राम मण्डावी पिता मुंगलु जाति माड़िया उम्र 40 वर्ष निवासी तोयामेटा नयापारा थाना छोटेडोंगर - (नक्सली सहयोगी के रूप में सक्रिय)
16. सोनाराम मण्डावी पिता धनारू मण्डावी जाति माड़िया उम्र 26 वर्ष निवासी तोयामेटा थाना छोटेडोंगर - (नक्सली सहयोगी के रूप में सक्रिय)
loading...


Post A Comment: