नारायणपुर @ खबर बस्तर। जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नक्सल नक्सल विरोधी अभियान का गुरूवार को पॉजिटिव रिजल्ट उस समय मिला, जब ग्रामीणों ने जंगल में नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गए हथियारों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस का मानना है कि नक्सलवाद के खिलाफ ग्रामीणों का यह साहसिक कदम पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत मिला है।

माओवाद के खिलाफ ग्रामीणों का साहसिक कदम : जंगल में छिपाकर रखे 4 बंदूक पुलिस को सौंपे... बोले- 'नक्सलियों का अब नहीं करेंगे समर्थन'

Read More :  पुजारी कांकेर एनकाउंटर के बाद नक्सलियों की रडार पर ग्रामीण... मुखबिरी के शक में 5 को उतारा मौत के घाट... पर 3 मामलों की ही रिपोर्ट थाने पहुंची

      दरअसल, बालेबेड़ा मुठभेड़ के बाद जंगलों में माओवादियों ने सुरक्षा बलों के जवानों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से भरमार बंदूक छुपाकर रखे थे। पुलिस ने जब ग्रामीणों को विकास से दूर रखने की नक्सली साजिश और आदिवासियों के ऊपर किये जा रहे अत्याचारों से अवगत कराया, तो ग्रामीणों ने स्वयं प्रेरित होकर जंगल में छुपाकर रखे गये 4 नग भरमार बंदूकों को पुलिस के हवाले कर दिया।

Read More :  नारायणपुर में एक लाख के इनामी मिलिशिया कमाण्डर समेत 5 नक्सली गिरफ्तार... डीआरजी टीम की कार्रवाई में मिली सफलता

       पुलिस का दावा है कि ग्रामीणों ने नक्सलियों को गांव में प्रवेश करने से मना करने के साथ ही किसी भी प्रकार की मदद करने से भी इंकार कर दिया है। नारायणपुर एसपी जितेन्द्र शुक्ला के मुताबिक गांव वालों के इस कदम से पुलिस के जवानों का मनोबल बढ़ा है। वहीं नक्सलियों के लिए यह संदेश भी है कि अब बस्तर के भोले-भाले ग्रामीण उनके बहकावे में आने वाले नहीं है। 

यह भी पढ़िए :  CAF जवान की हैवानियत : पत्नी से पहले की मारपीट, फिर प्राइवेट पार्ट में लगा दिया करंट... मौत के बाद शव भेज दिया मायके


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: