न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आसाराम समेत सभी पांचों आरोपियों को बुधवार को स्पेशल कोर्ट ने दोषी करार दिया है। खबरों की मानें तो सजा का ऐलान होते ही कोर्ट में आसाराम रो पड़ा। उसने बुढ़ापे का हवाला देते हुए रहम की भीख मांगी। कहा- जज साब ! बूढ़ा हो गया हूं, रहम करो। 
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी करार होने के बाद कोर्ट में रोया आसाराम... कहा- जज साब ! बूढ़ा हो गया हूं, कुछ रहम करो...
आपको बता दें कि बीते साढ़े 4 साल से जोधपुर जेल में बंद अासाराम के खिलाफ अपनी ही शिष्या से दुष्कर्म करने का अारोप था। पॉक्सो एक्ट के तहत ये पहला बड़ा फैसला है।
                आसाराम पर महत्वपूर्ण धारा 376 (2) भी लगी है। जिसमें प्रावधान है कि 16 वर्ष से कम उम्र की बच्ची के साथ कोई बलात्कार करता है तो उसे 10 वर्ष से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है। कानून विशेषज्ञों के मुताबिक यदि न्यायालय द्वारा भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (2) के तहत आसाराम को दोषी पाया होगा तो उसे 10 साल तक की सजा हो सकती है। 

यह भी पढ़िए :  सड़क निर्माण कार्य में लगे मुंशी को माओवादियों ने उतारा मौत के घाट... पुलिस मुखबिरी का लगाया आरोप, हत्या कर शव सड़क पर फेंका

      गौरतलब है कि दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद आसाराम को 31 अगस्त 2013 की रात इंदौर से गिरफ्तार किया था। गुरुकुल में पढ़ने वाली लड़की ने आसाराम पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उसने सेशन कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक में इसके लिए गुहरा लगाई। बीमारी, उम्र का हवाला दिया लेकिन कोर्ट ने आसाराम की दलीलों पर भरोसा नहीं किया।  

      इधर, आसाराम को दोषी ठहराने के बाद पीड़िता के पिता ने खुशी जाहिर की है। उन्होने कहा है कि हमें इंसाफ मिला है। हमें उम्मीद है कि आसाराम को कड़ी से कड़ी सज़ा मिलेगी। पिता ने कहा कि इस मामले के दौरान जिन लोगों की हत्या हुई और किडनैप किए गए, उम्मीद है कि उन्हें भी इंसाफ मिलेगा।


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: