न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। मोदी सरकार में सोमवार को एक बार फिर से बड़ा फेरबदल किया गया है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक अरुण जेटली के स्वास्थ्यगत कारणों के चलते वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी पीयूष गोयल को सौंपी गई है। मौजूदा समय में वे रेल मंत्री हैं। इस फेरबदल में स्मृति ईरानी को झटका लगा है। उनसे सूचना प्रसारण मंत्रालय वापस ले लिया गया है।
ईरानी की जगह राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर को सूचना प्रसारण मंत्रालय स्वतंत्र प्रभार दे दिया गया है। स्मृति अब सिर्फ कपड़ा मंत्रालय ही देखेंगी।
बता दें कि अरुण जेटली का सोमवार को ही सफल किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है। वे पिछले काफी समय से इस समस्या से जूझ रहे थे। खबरों के मुताबिक, खराब सेहत का असर उनके कामकाज पर पड़ रहा था। इसी वजह से जेटली के पूरी तरह से स्वस्थ होने तक पीयूष गोयल के पास वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी रहेगी।
Read More : विकास यात्रा में नारायणपुर पहुंचे सीएम डॉ रमन बोले- 'बंदूक लेकर नहीं विकास लेकर आया हूं, अब अबूझमाड़ के बच्चे भी बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर !'
जेटली से फौरी तौर पर मंत्रालय लिया जाना स्वाभाविक माना जा रहा। लेकिन स्मृति ईरानी से सूचना प्रसारण मंत्रालय छिनना बड़ा फैसला माना जा रहा है। इससे पहले एचआरडी मंत्रालय से स्मृति की छुट्टी कर दी गई थी। फेरबदल के बाद सूचना प्रसारण मंत्रालय में ही राज्यमंत्री के रूप में काम देख रहे राज्यवर्धन सिंह राठौर अब पूरी तरह से I&B मंत्रालय का कार्यभार देखेंगे।

आपको बता दें कि इसी महीने की 26 तारीख को मोदी सरकार के चार साल पूरे हो रहे हैं। ऐसे में पीएमओ द्वारा सभी मंत्रियों के कामकाज को स्कैन किया जा रहा है। माना जा रहा कि स्मृति का परफार्मेंस कमजोर होने के चलते ही उनका पत्ता कटा है। अब उन्हें सिर्फ कपड़ा मंत्रालय तक ही सीमित कर दिया गया है।
यह भी पढ़िए : कर्नाटक विधानसभा चुनाव : Exit polls में त्रिशंकु विधानसभा के दिख रहे आसार, भाजपा व कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर !
यह भी पढ़िए : कर्नाटक विधानसभा चुनाव : Exit polls में त्रिशंकु विधानसभा के दिख रहे आसार, भाजपा व कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर !
loading...

Post A Comment: