न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। गाजियाबाद के रहने वाले एक शख्स ने फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गोली मारने की धमकी दी है। आरोपी शख्स का नाम नदीम खान बताया जा रहा है। लोनी के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर के फेसबुक पोस्ट पर नदीम ने लिखा कि वह पीएम को गोली मारने वाला है। विधायक गुर्जर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।
बता दें कि विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने गुरुवार को अपने फेसबुक पेज पर सुबह साइकिल चलाते हुए अपनी दो तस्वीरें और दो वीडियो पोस्ट किए थे। उन्होंने इन तस्वीरों के साथ लिखा था 'गुड मॉर्निंग'। गुर्जर के इसी पोस्ट पर आरोपी नदीम ने धमकी भरी टिप्पणी करते हुए लिखा- 'मैं मोदी को गोली मारने वाला हूं।'
Read More : बस्तर को मिली यात्री विमान सेवा की सौगात : पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की पहली घरेलू विमान सेवा का किया शुभारंभ... जगदलपुर से पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान
Read More : लाल आतंक : सरकार कह रही बंद नहीं होगी शराब दुकानें, उधर माओवादी फरमान के चलते शाम 5 बजे बंद हो जाता है सरकारी मयखाना
इतना ही नहीं आरोपी ने अपनी अगली टिप्पणी में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' भी लिखा है। उसने अपना मोबाइल नंबर शेयर करते लिखा है कि वह किसी से नहीं डरता। नदीम लिखता है, 'पाकिस्तान जिंदाबाद। जब चाहे मिल लेना, डरता नहीं हूं किसी से। किसी से पूछ भी लेना चाहे। अशोक विहार में रहता हूं।' इधर, भाजपा नेता की शिकायत पर लोनी थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़िए : 25 लाख का इनामी माओवादी नेता बोला- ''नरेन्द्र मोदी सही आदमी, लेकिन गलत लोगों से घिरे हुए हैं''.... जानिए, PM की हत्या की साजिश मामले में क्या कहा..!
🔼 आरोपी के fb पर किए गए कमेंट्स का स्क्रीन शॉट

loading...

Post A Comment: