न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। कश्मीर में चल रहे अशांति के माहौल के बीच एक बुरी खबर आई है। यहां हैंड ग्रेनेड से खेलते वक्त ब्लास्ट होने से एक बच्चे की मौत हो गई। इस हादसे में चार अन्य बच्चे जख्मी हो गए हैं। बता दें कि इसी इलाके में एक दिन पहले एनकाउंटर हुआ था, जिसमें सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया था। 

 जिंदा हैंड ग्रेनेड से खेल रहे थे मासूम... अचानक हुआ ब्लास्ट और थम गई एक बच्चे की सांसें... हादसे में 4 अन्य बच्चे भी जख्मी
🔼  सांकेतिक तस्वीर

Read More :  सुकमा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 8 लाख का इनामी बटालियन मेंबर समेत मारे गए दो माओवादी... IED ब्लास्ट में DRG का एक जवान जख्मी

      घटना शोपियां के मेमनदर गांव की है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को हुए एनकाउंटर के बाद यह ग्रेनेड उसी इलाके में छूट गया था। बाद में बच्चों ने इसे उठा लिए और इससे खेल रहे थे। इसी बीच ग्रेनेड फट गया। हादसे में 11 साल के सलिक खुर्शीद की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। वहीं चार घायल बच्चों को शोपियां के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़िए :  सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्‍सलियों ने किया हमला... IED ब्‍लास्‍ट में BSF के दो जवान शहीद, कई माओवादियों के भी हताहत होने का दावा

      आपको बता दें कि जिस जगह ये हादसा हुआ वह साउथ कश्मीर का सबसे ज्यादा आतंकवाद से प्रभावित इलाका है। मंगलवार को इसी इलाके में एनकाउंटर के दौरान एक नागरिक की मौत हो गई थी, जबकि सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी करते हुए सौ से ज्यादा घायल हो गए थे। हादसे में घायल सभी बच्चे एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। 

Read More :  गर्ल्स स्कूल की मनमानी : फीस नहीं देने पर 50 बच्चियों को बनाया बंधक, 5 घंटे तक तहखाने में रखा, स्कूल के खिलाफ FIR दर्ज


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: