न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बीजेपी ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर की महबूबा मुफ्ती सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली में J & K के सभी बड़े पार्टी नेताओं के साथ बैठक के बाद समर्थन वापसी का फैसला लिया। बीजेपी के इस कदम के बाद सीएम महबूबा मुफ्ती ने राज्यपाल एनएन वोहरा को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
Read More : नारायणपुर में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में DRG के दो जवान घायल... माओवादियों के भी मारे जाने और घायल होने का दावा !
समर्थन वापसी के बाद BJP कोटे के सभी मंत्रियों ने भी अपना इस्तीफा सौंप दिया है। बीजेपी ने समर्थन वापसी की चिट्ठी राज्यपाल को सौंपते हुए राज्यपाल से राष्ट्रपति शासन की सिफारिश करने की मांग की है। इधर, पीडीपी ने शाम चार बजे पार्टी की बैठक बुलाई है। बीजेपी नेताओं से मिलने से पहले अमित शाह ने NSA अजित डोभाल से भी मुलाकात की थी।
Read More : चुनावी साल में शिक्षार्मियों को संविलियन का तोहफा, रमन कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर... जानिए, किनको मिलेगा संविलियन का लाभ...
बता दें कि जम्मू कश्मीर में 2014 के विधानसभा चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। फरवरी 2015 में भाजपा और पीडीपी के बीच गठबंधन हुआ था। मार्च 2015 में भाजपा के समर्थन से मुफ्ती मोहम्मद सईद J & K के मुख्यमंत्री बने थे। उनके निधन के बाद महबूबा मुफ्ती सीएम बनीं। जबकि डिप्टी सीएम का पद भाजपा के पास था।

Read More : भाजपा नेता के Facebook पोस्ट पर एक शख्स ने लिखा- 'मैं मोदी को गोली मारने वाला हूं'... आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज
फैसले के बाद बीजेपी नेता राम माधव ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कश्मीर में स्थिति काफी बिगड़ी है, जिसके कारण हमें ये फैसला लेना पड़ा। हमने गृह मंत्रालय, जम्मू-कश्मीर के 3 साल के कामकाज, सभी एजेंसियों से राय लेकर ये फैसला किया है। माधव ने कहा कि तीन साल पहले जनादेश के बाद परिस्थितियों के अनुसार ये गठबंधन हुआ था। लेकिन मौजूदा परिस्थितियों में गठबंधन में आगे साथ चलना मुश्किल हो गया था।

loading...

Post A Comment: