न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आमतौर पर अपनी रैलियों और सभाओं में कांग्रेस पर हमला करने से पीछे नहीं हटते, लेकिन गुरूवार को छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान उनका अंदाज कुछ बदला सा नजर आया। भिलाई की आमसभा में उन्होंने एक बार भी ना तो कांग्रेस का नाम लिया और ना ही सियासी वार करते दिखे। 

छत्तीसगढ़ दौरे में बदले-बदले से नजर आए PM मोदी : भाषण में कांग्रेस का नाम तक नहीं लिया, राहुल पर भी हमला करने से बचते दिखे !

Read More :  भिलाई से लौटकर पीएम मोदी ने बैक टू बैक किए 13 ट्वीट... लिखा- छत्तीसगढ़ में विकास के कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया, ये मेरा सौभाग्य ! 

       इतना ही नहीं पीएम मोदी के भाषण में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी इस बार आश्चर्यजनक रूप से गायब रहे। प्रधानमंत्री का ये बदला हुआ अंदाज सियासी गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, अपने संबोधन में मोदी ने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि पुरानी सरकार में जिन इलाकों में सड़कें बनाना भी बड़ी चुनौती बन जाती थी, वहां आज सड़कों के साथ ही हवाई अड्डे बन रहे हैं।

Read More :  बस्तर को मिली यात्री विमान सेवा की सौगात : पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की पहली घरेलू विमान सेवा का किया शुभारंभ... जगदलपुर से पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान

         काफी दिनों बाद इस बार पीएम के भाषण में पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी का नाम लोगों ने सुना। मोदी ने कहा कि अटलजी के विजन को रमन सिंह पूरे परिश्रम के साथ लेकर आगे बढ़ रहे है। जिस राज्य के निर्माण के पीछे अटलजी का विजन है, आप लोगों की कड़ी तपस्या है। उस राज्य को तेज गति से आगे बढ़ते देखना उनके लिए सुखद अनुभव है।  

यह भी पढ़िए :   25 लाख का इनामी माओवादी नेता बोला- ''नरेन्द्र मोदी सही आदमी, लेकिन गलत लोगों से घिरे हुए हैं''.... जानिए, PM की हत्या की साजिश मामले में क्या कहा..!


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: