न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर तीखी बहस के बीच शुक्रवार को एक अजब वाक्या पेश आया। सभी सांसद उस वक्त हैरान रह गए जब राहुल गांधी ने भाषण के बाद अचानक पीएम नरेंद्र मोदी को जाकर गले लगा लिया। इस दौरान पीएम मोदी भी मुस्कुराते रहे। फिर उन्होंने राहुल को पीठ थपथपाकर बधाई दी।
राहुल गांधी ने PM मोदी को दी 'जादू की झप्पी' फिर ज्योतिरादित्य को मारी आंख... सुमित्रा महाजन बोलीं- सदन की गरिमा बनी रहनी चाहिए

यह भी पढ़िए  :  PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक : जब सुरक्षा घेरा तोड़कर प्रधानमंत्री के करीब पहुंचा अंजान शख्स, तो दौड़ पड़े SPG कमांडो... जानिए फिर क्या हुआ

       अविश्वास प्रस्ताव के तनावपूर्ण माहौल के बीच राहुल के इस कदम से पीएम मोदी भी पहले सकपका से गए। पीएम से गले मिलकर राहुल जब वापस जाने लगे तो मोदी ने उन्हें अपने पास बुलाया और पीठ थपथपाई। इसके बाद राहुल गांधी अपनी सीट पर बैठे और अपने साथी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को आंख मारते हुए दिखाई दिए। 

राहुल गांधी ने PM मोदी को दी 'जादू की झप्पी' फिर ज्योतिरादित्य को मारी आंख... स्पीकर सुमित्रा महाजन बोलीं- सदन की गरिमा बनी रहनी चाहिए
      इस घटना पर लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने भी नाराजगी जताई। उन्होंने सदन में कहा, 'राहुल का संसद में पीएम मोदी को इस तरह से गले लगाना सही नहीं है। वो इस वक्त देश के प्रधानमंत्री हैं। मैं गले लगाने के खिलाफ नहीं हूं। पर पीएम को सीट पर गले लगना और उसके बाद आंख मारना, सदन की गरिमा के लिहाज से सही नहीं है।' इस पर सोशल मीडिया पर भी जमकर चुटकी ली गई।

Read More :  एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों के पास से मिला 'पेन पिस्टल'... करीब से हमला करने में बेहद कारगर है यह हथियार, जानिए इसकी खास बातें


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: