न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का इलाज एम्स में चल रहा है। उनकी स्थिति अभी स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक अस्पताल में चल रहे इलाज का उन पर असर हो रहा है। उन्हें यूटीआई इंफेक्शन, लोवर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन और किडनी संबंधी बीमारियों के कारण सोमवार को एम्स में भर्ती कराया गया था।

पिछले 34 सालों से एक किडनी पर जिंदा हैं 'अटल'... एम्स में चल रहे इलाज का पूर्व प्रधानमंत्री पर हो रहा असर, अभी हालत स्थिर

Read More :  अलग खबर : किसान के खेत से निकले जिस 'सोने' के लिए ग्रामीणों और पुलिस के बीच चल रही थी तनातनी.... वह निकला 'नकली' ! 

     मंगलवार रात आठ बजे एम्स की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, ''93 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री की हालत स्थिर है। उन पर इलाज का असर हो रहा है। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनपर नजर बनाए हुए है।'' एम्स के डॉक्टरों ने पहले कहा था कि उन्हें इंजेक्शन के जरिए एंटीबायटिक्स दिए जा रहे हैं। इंफेक्शन के नियंत्रण में आने तक उन्हें अस्पताल में ही रखा जाएगा।

Read More  :  बड़ी खबर : राजीव गांधी हत्याकाण्ड की तर्ज पर PM मोदी को मारने माओवादी रच रहे साजिश... नक्सलियों की चिट्ठी से हुआ मामले का खुलासा !

      बताया जा रहा है कि एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया की निगरानी में डॉक्टरों की एक टीम अटलजी के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। सूत्रों ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री का सोमवार डायलिसिस हुआ था। अभी भी उन्हें एम्स के कार्डियोथोरेसिक केन्द्र के आईसीयू में रखा गया है।  
जिंदगी बचाना, जिंदगी देने के बराबर :  बता दें कि अटल बिहारी बाजपेयी 1984 से एक किडनी पर जिंदा हैं। दिल्ली में 2007 में उन्होंने एक किडनी हॉस्पिटल की नींव रखते हुए कहा था कि किसी को भी किडनी देने से घबराना नहीं चाहिए। कई साल पहले मैं अपनी किडनी दे चुका हूं और आपके सामने एकदम स्वस्थ बैठा हूं। पूर्व पीएम का मानना है कि किसी की जिंदगी बचाना, उसे जिंदगी देने के बराबर ही है। 
Read More :  छेड़खानी से परेशान छात्रा ने SSP आफिस के सामने खुद पर छिड़क लिया पेट्रोल... पुलिस की मौजूदगी में किया ऐसा कि सब रह गए दंग !

        सोमवार को जब पूर्व प्रधानमंत्री को एम्स में भर्ती कराया गया तो कहा गया कि उन्हें रूटीन चेकअप के लिए लाया गया है। इस खबर के बाद एम्स में सबसे पहले शाम को राहुल गांधी उनसे मिलने पहुंचे। फिर पीएम नरेंद्र मोदी भी एम्स पहुंचे और डॉक्टरों के साथ 50 मिनट रहे।  

       इस दौरान पीएम ने अटलजी की सेहत के बारे में जानकारी ली। इसके बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, एलके आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी समेत अन्य नेताओं के अस्पताल पहुंचने का दौर जारी है।

यह भी पढ़िए  :  EXCLUSIVE : पीएम नरेन्द्र मोदी की हत्या की साजिश वाली नक्सलियों की जिस 'चिट्ठी' से मचा है बवाल, पढ़िए उसमें क्या-क्या लिखा है...


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: