बीजापुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ सरकार का कहना है कि प्रदेश में चुनाव से पहले एक भी शराब दुकान बंद नहीं होगी। आबकारी मंत्री अमर अग्रवाल साफ कर चुके हैं कि सरकार का इरादा शराबबंदी का नहीं है। वहीं दूसरी तरफ माओवादी सरकारी शराब दुकानों का लगातार विरोध कर रहे हैं। नक्सलियों ने भोपालपटनम में शराब दुकान की दीवार पर नारे लिख कर दुकान बंद करने की चेतावनी दी है।
लाल आतंक का खौफ ऐसा है कि भोपालपटनम में वरदल्ली रोड पर संचालित सरकारी शराब दुकान तय वक्त से चार घंटे पहले ही बंद कर दी जाती है। दरअसल, कार्ल मार्क्स की जयंती पर नक्सलियों ने इस दुकान के सामने गेट व चहारदीवारी पर नारे लिखे हैं और दुकान बंद करने की चेतावनी दी है। इसके बाद से कर्मचारियों में दहशत है।
Read More : नारायणपुर पुलिस ने जनताना सरकार अध्यक्ष समेत 16 नक्सली सदस्यों को किया गिरफ्तार... जिला पुलिस व CAF की संयुक्त कार्रवाई
बता दें कि नगर पंचायत की सीमा से लगे इस इलाके में पहले से ही नक्सली खौफ पसरा हुआ है। कुछ माह पहले माओवादियों ने इसी रोड पर ब्लास्ट किया था। यही नहीं नगर पंचायत कार्यालय से कुछ ही दूरी पर बालक आश्रम के सामने ही नक्सलियों ने नारे लिखे थे। इसके बाद अब नक्सलियों ने शराब दुकान की दीवार और गेट पर नारे लिखे है। इन नारों को पखवाड़ेभर बाद भी नहीं मिटाया गया है।
Read More : भिलाई से लौटकर पीएम मोदी ने बैक टू बैक किए 13 ट्वीट... लिखा- छत्तीसगढ़ में विकास के कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया, ये मेरा सौभाग्य !

माओवादियों ने गेट और दीवार पर कार्ल मार्क्स की जयंती मनाने की अपील के साथ लिखा है कि पुजारीकांकेर, आईपेंटा और गढ़चिरौली में उनके साथी मारे गए हैं। वे और नई भर्ती करेंगे। कार्ल मार्क्स को अपना गुरू बताते नक्सलियों ने ब्राहमण हिंदूओं को दलित, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों, महिला और मजदूरों का विरोधी और फासीवादी बताया है।
Read More : बस्तर को मिली यात्री विमान सेवा की सौगात : पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ की पहली घरेलू विमान सेवा का किया शुभारंभ... जगदलपुर से पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान
नक्सलियों की इस धमकी के बाद कर्मचारियों ने शराब दुकान शाम पांच बजे बंद करना शुरू कर दिया। जबकि इसका वक्त दोपहर 12 से रात 9 बजे तक का है। खबर है कि इस बारे में जिला आबकारी कार्यालय से निरीक्षण के लिए एक पत्र एसडीएम और तहसीलदार को भेजा गया है। बहरहाल, शाम को जल्दी दुकान बंद होने से शराब के शौकीनों को दिक्कत हो रही है।

loading...

Post A Comment: