न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। माओवादियों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी है। इस आशय का पत्र नक्सलियों ने फडनवीस को भेजा है। राज्य के गृहमंत्री ने इस मामले की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि सीएम और उनके परिवार के लोगों को धमकी भरे दो पत्र मिले हैं। 

Read More  :  स्मार्ट कार्ड में फर्जीवाड़े का आरोप : गीदम के सरकारी अस्पताल में गर्भवती महिला की जांच किए बिना काट लिए स्मार्ट कार्ड से रूपए... मामला सोशल मीडिया में हुआ वायरल !


PM मोदी के बाद अब महाराष्ट्र के CM फडणवीस की जान को खतरा... गढ़चिरोली मुठभेड़ के विरोध में नक्सलियों ने परिवार सहित मारने की दी धमकी !

Read More :  सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया नक्सलियों का जनमिलिशिया मिलिट्री प्लाटून कमांडर... हथियार और विस्फोटक बरामद

       गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार इन खतों में महाराष्ट्र के गडचिरौली में हुए मुठभेड़ में माओवादियों के साथियों के मारे जाने का जिक्र किया गया है। इसके लिए फडनवीस सरकार को नक्सलियों ने जिम्मेदार ठहराते इसका बदला लेने की धमकी दी है। बहरहाल, पत्र सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं सीएम और उनके परिवार की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।  

यह भी पढ़िए  :  EXCLUSIVE : पीएम नरेन्द्र मोदी की हत्या की साजिश वाली नक्सलियों की जिस 'चिट्ठी' से मचा है बवाल, पढ़िए उसमें क्या-क्या लिखा है...

       बता दें कि महाराष्ट्र के गडचिरौली में अप्रैल महीने में सी-60 कमांडो ने एनकाउंटर में 39 माओवादियों को मार गिराया था। इसके बाद से नक्सली बौखलाए हुए हैं। हाल ही में उन्होंने इस मुठभेड़ के विरोध में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना समेत 5 राज्यों में बंद भी बुलाया था।  

Read More  :  नक्सलियों द्वारा PM मोदी की हत्या की साजिश मामले पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह का बयान, कहा- हारी हुई लड़ाई लड़ रहे माओवादी

      गौरतलब है कि शुक्रवार को भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में 5 आरोपियों की गिरफ्तारियों के बाद इस बात का खुलासा हुआ है कि नक्सली, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड की तरह पीएम मोदी की भी हत्या करना चाहते हैं। वहीं अब महाराष्ट्र के सीएम को जान से मारने की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं। मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "चिट्ठी में कई तथ्‍य सामने आए हैं। पुलिस ने इसे अपने कब्‍जे में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।"

Read More  :  बड़ी खबर : राजीव गांधी हत्याकाण्ड की तर्ज पर PM मोदी को मारने माओवादी रच रहे साजिश... नक्सलियों की चिट्ठी से हुआ मामले का खुलासा !


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: