बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर में नक्सलियों का कोहराम जारी है। शुक्रवार की सुबह बीजापुर जिले के महादेव घाट में हुए प्रेशर आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जवान को जख्मी हालत में बीजापुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 8 बजे सीआरपीएफ 85 बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान तकरीबन 10:45 बजे महादेव घाट और चिन्नाकोड़ेपाल के बीच हुए प्रेशर बम विस्फोट की जद में सीआरपीएफ का जवान लक्ष्मण राव आ गया। इस घटना में जवान के दोनो पैरों में गंभीर चोटें लगी है।
Read More : नक्सल आॅपरेशंस में सुकमा पुलिस को मिली इस साल की सबसे बड़ी कामयाबी... एर्राबोर में एक साथ 59 नक्सली समर्थकों ने किया सरेण्डर
इस हादसे के फौरन बाद जख्मी जवान को घटनास्थल से बीजापुर के जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद जवान की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे MI-17 हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर किया गया है। बताया गया है कि रायपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में जख्मी जवान का इलाज चल रहा है।
बता दें कि बीजापुर जिले में नक्सली घटनाएं लगातार हो रही हैं। गुरूवार की शाम को भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के जुनवानी में माओवादियों ने सड़क निर्माण में लगी एक एजॉक्स मशीन को आग के हवाले कर दिया था। इसके दो दिन पहले नक्सलियों ने भोपालपटनम में भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश कोण्ड्रा पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी थी।
Read More : बीजापुर में फिर नक्सली उत्पात : सड़क निर्माण में लगी कांग्रेस नेता की एजॉक्स मशीन में लगाई आग, भैरमगढ़ थाना क्षेत्र का मामला

loading...

Post A Comment: