कांकेर @ खबर बस्तर। जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। यहां मंगलवार को हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया। जवान को हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक एनकाउंटर में जख्मी जवान का नाम वीरप्पा बताया जा रहा है। जवान BSF की 35वीं बटालियन में पदस्थ था। कांकेर एसपी कन्हैया लाल धुव ने बताया कि कोयलीबेड़ा से पुलिस पार्टी सर्चिंग पर निकली थी।
इसी दौरान गोमे गट्टा के पास घने जंगलों में पहले से मौजूद नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों की जवाबी कार्रवाई में माओवादी भाग खड़े हुए। इस मुठभेड़ में बीएसएफ के एक जवान को पैर में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक जवान की स्थिति खतरे से बाहर है।
Read More : जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर किया हमला... आईईडी ब्लास्ट में 3 जवान घायल
Read More : जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने जवानों पर किया हमला... आईईडी ब्लास्ट में 3 जवान घायल


Post A Comment: