बीजापुर @ खबर बस्तर। आवापल्ली और बारेगुड़ा केन्द्रों से 27 व 29 जनवरी को एक हजार बोरा धान लेकर बिरिंगपाल के लिए निकला एक ट्रक अब तक लापता है। ड्राइवर 6.20 लाख रूपए का मोटा धान लेकर चंपत हो गया है। विभाग के अफसर और ट्रांसपोर्टरों को ये समझ में नहीं आ रहा है कि ट्रक को जमीं निगल गई या फिर आसमां खा गया ?

EXCLUSIVE : 6 लाख का सरकारी धान लेकर ट्रक समेत ड्राइवर फरार... नंबर भी निकला फर्जी, 25 दिन बाद भी ट्रक का अता-पता नहीं !
खबर के साथ प्रतीकात्मक तस्वीर इस्तेमाल की गई है...

      सूत्रों के मुताबिक मालिक का नाम सुनील साहू व ड्राइवर का नाम बुधराम कुरसम चालान में दर्ज है। ट्रांसपोर्टर जगदलपुर के मो याकूब हैं और उनके प्रतिनिधि गीदम के हैं। 27 जनवरी को ट्रक में बारेगुड़ा से 500 बोरा धान भरा गया। ये ट्रक उसी दिन बिरिंगपाल के लिए रवाना हुआ। जबकि 28 जनवरी को रविवार था और रविवार को बिरिंगपाल में धान की आवक नहीं होती है।  



      आश्चर्यजनक बात तो ये है कि ये ट्रक 29 जनवरी की सुबह आवापल्ली आ गया और दोपहर ढाई बजे 500 बोरा धान लेकर बिरिंगपाल के लिए निकल पड़ा। दो-तीन दिन बाद ट्रक के गुम हो जाने की खबर लगी तो पता चला कि ट्रक का नंबर भी फर्जी था। बताया जा रहा है कि ये नंबर आंध्रप्रदेश के किसी आॅटो का है। 
बारेगुड़ा व आवापल्ली केन्द्रों में ट्रक व ड्राइवर की फोटो ली गई है। इस तरीके से ड्राइवर की पहचान की जा सकती है। फिलहाल ये भी पुष्ट नहीं है कि क्या वास्तव में ड्राइवर का नाम बुधराम कुरसम है ? 
Read More :  71 हजार क्विंटल धान पर फिरा 'पानी'... 2.56 लाख क्विंटल धान ही खेतों से उपार्जन केन्द्रों तक पहुंचा !  

       इस बारे में सहायक जिला खाद्य अधिकारी बीएल पदमाकर का कहना है कि उनकी ट्रांसपोर्टर के प्रतिनिधि से बात हुई है और धान की अफरा तफरी की बात सामने आई है। एक हजार बोरी में 400 क्विंटल धान था। ट्रक ड्राइवर का पता लगाया जा रहा है। इस मामले में ट्रांसपोर्टर से रिकवरी हो सकती है। 

बीजापुर से पंकज दाउद की रिपोर्ट...



loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: