न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक कार धू धू कर जलती दिख रही है। यह घटना जगदलपुर के पॉश कालोनी सनसिटी की बताई जा रही है।
वाट्सएप्प पर चल रहे मैसेजेस के मुताबिक यह कार जगदलपुर के रितेश पाड़ी की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि वे किसी काम के सिलसिले में सनसिटी गए हुए थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया। कार का नंबर CG 17 KK 5789 बताया जा रहा है।
कार में आगजनी के वजहों का अभी पता नहीं चल सका है। खबरों के मुताबिक आग लगने के बाद कार में ब्लास्ट भी हुआ है। कालोनी में इस घटना के बाद अफरा तफरी मच गई।
कार में आगजनी के वजहों का अभी पता नहीं चल सका है। खबरों के मुताबिक आग लगने के बाद कार में ब्लास्ट भी हुआ है। कालोनी में इस घटना के बाद अफरा तफरी मच गई।
देखिये वीडियो... (कृपया डबल क्लिक करें)
loading...


Post A Comment: