न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। अगर आपने अपने मोबाइल नंबर को आधार से लिंक नहीं कराया है तो तुरंत करा लें। आगामी 31 मार्च के बाद ऐसे सिम डीएक्टिवेट किए जाने वाले हैं। बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्किल में ऐसे मोबाइल कनेक्शन की संख्या तीन करोड़ से अधिक है, जो अभी तक आधार से लिंक नहीं हो पाए हैं। लिहाजा अप्रैल से यह सिम बेकाम के रह जाएंगे।
photo courtesy : jansatta
बता दें कि केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार देशभर के सभी मोबाइल नंबर्स को आधार से जोड़ने की कवायद पिछले आठ महीने से चल रही है। इसके बावजूद मौजूदा समय में MP-CG के तकरीबन 35-40 फीसदी मोबाइल कनेक्शन अब तक 'बेआधार' हैं। 31 मार्च के बाद ऐसे कनेक्शन डीएक्टिवेट करने का अल्टीमेटम सरकार ने दे दिया है।
Read More : जिंदा टिफिन बम लेकर घूम रहे थे दो माओवादी... फोर्स ने किया गिरफ्तार, बड़ा हादसा टला
इन दोनों राज्यों में BSNL सहित सभी निजी कंपनियों के लगभग 7 करोड़ 27 लाख ग्राहक हैं। सरकारी और निजी दूरसंचार कंपनियों के तमाम प्रयासों के बावजूद तीन करोड़ से ज्यादा मोबाइल यूजर्स ने अपने सिम को आधार से लिंक नहीं कराया है। मांबाइल नंबर को आधार से लिंक करने की मियाद पहले 6 फरवरी 2018 तक थी, जिसे बढ़ाकर अब 31 मार्च कर दिया गया है।
कनेक्शन की संख्या लगातार बढ़ रही :
दोनों राज्यों में नवंबर 2017 तक के आंकड़ों के मुताबिक आइडिया के सर्वाधिक 2.58 करोड़ उपभोक्ता हैं। इसके बाद नंबर आता है एयरटेल का, जिसके ग्राहक 1.49 करोड़ हैं। वहीं रिलायंस जियो के 91 लाख से अधिक, BSNL के 57.62 लाख, वोडाफोन के 64 लाख और टाटा डोकोमो के 33 लाख से अधिक ग्राहक बताए गए हैं। यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।
घर बैठे भी कर सकते हैं आधार लिंक : मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक करना अब और भी आसान हो गया है। अब आप घर बैठे अपने मोबाइल नंबर को आधार नंबर से लिंक कर सकते हैं। आधार को मोबाइल से लिंक करने के लिए आपको 14546 पर कॉल करना होगा। ऐसा करने से पहले आप अपने आधार नबंर और मोबाइल को तैयार रखें। फिलहाल एयरटेल, आइडिया, वोडाफोन ने इस प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। रिलायंस जिओ और बीएसएनएल भी इस प्रक्रिया की शुरुआत जल्द करने वाले हैं।
जानिए कैसे करें मोबाइल को आधार से लिंक :
➧ सबसे पहले अपने फोन नंबर से 14546 पर कॉल करें।
➧ अपने भारतीय अथवा NRI होने का सही ऑप्शन चुनें।
➧ आधार व मोबाइल को लिंक करने अपनी अनुमति दीजिए।
➧ अपना 12 अंकों का आधार नंबर मोबाइल पर दर्ज करें।
➧ एक बार फिर से 1 दबाकर इसे कंफर्म करें।
➧ अब एक वन टाइम पासवर्ड OTP आपको भेजा जाएगा।
➧ IVR प्रक्रिया के तहत आपको अपने मोबाइल ऑपरेटर को आपके डाटा को इस्तेमाल करने की अनुमति देनी होगी।
➧ अगली कड़ी में IVR आपके मोबाइल नंबर को कंफर्म करेगा।
➧ कंफर्म करने के बाद आपसे OTP डालने के लिए कहा जाएगा।
➧ OTP डालने के बाद आपको 1 नंबर दबाना होगा।
➧ इसके साथ ही आधार वेरीफिकेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
➧ मोबाइल पर वेरीफिकेशन सक्सेस होने का मैसेज आ जाएगा।
➧ इस पूरी प्रक्रिया में 48 घंटे का समय लग सकता है।
Read More : शहीद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बजाय पत्नी संग वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रहे थे मंत्रीजी... पूछने पर बोले- जाके उनको जिंदा कर देते क्या ?
Read More : शहीद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बजाय पत्नी संग वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रहे थे मंत्रीजी... पूछने पर बोले- जाके उनको जिंदा कर देते क्या ?
loading...


Post A Comment: