बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र से एक बुरी खबर आ रही है। यहां शनिवार की दोपहर एक एन्टी लैंड माइंस व्हीकल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 1 सहायक आरक्षक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान घायल है। हादसा उस वक्त हुआ जब एन्टी लैंड माइंस व्हीकल सर्चिंग पर निकली थी।

सर्चिंग पर निकली एन्टी लैंड माइंस व्हीकल अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी... हादसे में 1 सहायक आरक्षक की मौत, एक अन्य जवान घायल
         जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह भैरमगढ़ थाने से एन्टी लैंड माइंस व्हीकल सर्चिंग पर ​रवाना हुई थी। इसी बीच केशकुतुल नाले के पास वाहन अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे में मृत जवान का नाम पोस्काराम केवटी बताया जा रहा है। वहीं एक अन्य जवान देवगुरु घायल है। दोनों जवान भैरमगढ़ पुलिस थाने में पदस्थ थे।


        हादसे के बाद घायल जवान को भैरमगढ़ के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जवान के दाएं पैर में फ्रेक्चर है। बता दें कि भैरमगढ़ से रोजाना जवान एरिया डोमीनेशन पर निकलते हैं। चूंकि यह इलाका बेहद संवेदनशील है लिहाजा पुलिस पार्टी के साथ एन्टी लैंड माइंस व्हीकल भी साथ चलती है। 

Read More :   मुठभेड़ के बाद घायल जवान को लाने रेस्क्यू आॅपरेशन में लगे 6 घंटे... देर शाम पहुंचाया गया रायपुर, रामकृष्ण केयर हास्पिटल में चल रहा इलाज


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: