दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। रविवार की सुबह गीदम ब्लाक के बड़े सुरोखी कैम्प के पास हुए सड़क हादसे में 8 ग्रामीण घायल हो गए। ये सभी ग्रामीण टाटा मैजिक वाहन में सवार होकर गीदम के साप्ताहिक बाजार जा रहे थे। इसी बीच पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने इनकी वाहन को जबरदस्त टक्कर मार दी। घायलों को दंतेवाड़ा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रक ने टाटा Ace वाहन को पीछे से मारी टक्कर, ड्राइवर समेत साप्ताहिक बाजार जा रहे 8 ग्रामीण घायल
       जानकारी के मुताबिक सड़क दुर्घटना में घायल सभी ग्रामीण बांगापाल के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसा रविवार सुबह पौने 9 बजे हुआ। छोटा हाथी वाहन में सवार सभी ग्रामीण गीदम जा रहे थे। इसी बीच बड़े सुरोखी के पास इनकी वाहन को एक ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दी। इससे वाहन मौके पर ही पलट गई। 



Read More : किराना दुकान में चोरी करने गए दो आरोपी बुरी तरह झुलसे, अब पहुंचे पुलिस की हिरासत में !      

      दुर्घटना की सूचना मिलने पर 108 संजीवनी एक्सप्रेस मौके पर पहुंची। 108 के ईएमटी ललित द्वारा घायलों को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद पायलट देवेन्द्र यादव द्वारा सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां फिलहाल इनका इलाज चल रहा है। घायलों के नाम रामधर 15 वर्ष, बुधरू 14 वर्ष, साई राम 14 वर्ष, श्यामनाथ 30 वर्ष, श्याम सुंदर 15 वर्ष, मैतू 17 वर्ष, आसमका 50 वर्ष, मंगल 18 वर्ष हैं।

Read More :  यहां हर 3 साल बाद होने वाले देव जन्मोत्सव में जुटे हजारों आदिवासी... देवी-देवता का मिलन रस्म संपन्न, महाशिवरात्रि को होगा विवाह


loading...
 

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: