आजाद सक्सेना @ किरन्दुल। नक्सलियों ने एस्सार स्टील के बेनिफिशिल प्लांट के पास शनिवार को काफी संख्या में पर्चे फेंके हैं। यह पर्चे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के समर्थन में हैं। नक्सलियों ने इन पर्चो में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह 18 हजार रुपए व सहायिकाओं को 10 रुपए देने, सेवा समाप्ति पर कार्यकर्ताओं को तीन लाख व सहायिकाओं को 2 लाख रुपए देने की बात लिखी है। साथ ही इन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग भी नक्सलियों ने रखी है।

एस्सार स्टील के पास नक्सलियों ने फेंके पर्चे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का किया समर्थन, मुठभेड़ को बताया फर्जी
      नक्सलियों ने पर्चो के माध्यम से बेंगपाल में हुई मुठभेड़ को फर्जी बताया है। उनका कहना है कि बेटटी भीमा को फर्जी मुठभेड़ कर मारा गया। 13 वर्षीय मड़काम सोम्बरू की हत्या की न्यायिक जांच कर दोषियों को दण्ड दिया जाए। पर्चों में सीआईएसएफ बचेली के जवानों द्वारा ग्रामीणों पर की गई गोलीबारी की भी नक्सलियो ने निंदा की है।

     इधर, क्षेत्र में पर्चे फेंके जाने से लोगों में दहशत व्याप्त है। इससे नक्सलियों की उपस्थिति क्षेत्र में फिर से दिखने लगी है। यह पर्चे पश्चिम बस्तर डिविजनल कमेटी क्रांतिकारी आदिवासी महिला संगठन के नाम से फेंके गए हैं। किरन्दुल पुलिस ने पर्चे जब्त कर सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है।

Read More :  छत्तीसगढ़ के बार्डर से लगे तेलंगाना में पुलिस-नक्सली मुठभेड़... 3 रायफल समेत एक CPIML का समर्थक गिरफ्तार !

loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: