न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर में बीते कुछ महीनों में माओवादियों ने सड़क निर्माण कार्य को निशाना बनाते हुए दर्जनों वाहनों व मशीनों को निशाना बनाया। अब इसी पैटर्न पर नक्सली उत्तर बस्तर में भी उत्पात मचाने लगे हैं। बीती रात कांकेर जिले में माओवादियों ने दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि ये गाड़ियां सड़क निर्माण में लगी थी।
🔼 सांकेतिक तस्वीर
घटना कांकेर जिले के सिकसोड़ थाना क्षेत्र के पुलुंज-साल्हेभाट क्षेत्र की है, जहां शुक्रवार की रात नक्सली इस वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। माओवादियों ने मौके पर खड़ी एक पोकलेन मशीन और 1 ट्रक में आग लगा दी। इसके बाद वे जंगलों की ओर भाग गए। घटना के बाद पुलिस बल मौके की ओर रवाना किया गया है।
यह भी पढ़िए : नक्सली समर्थन के आरोप में पूर्व सरपंच पुलिस हिरासत में... पूछताछ में जुटी दंतेवाड़ा पुलिस, बड़े खुलासे की उम्मीद
बता दें कि लंबे अरसे के बाद नक्सलियों ने कांकेर जिले में सड़क निर्माण में लगी वाहनों में आगजनी की है। इस तरह की वारदात दक्षिण बस्तर में नक्सली लगातार करते रहे हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में बीते 6 महीनों में सौ से अधिक वाहन नक्सली आगजनी का शिकार हो चुके हैं।

हालांकि, ऐसे मामलों में ठेकेदारों पर भी इस बात का आरोप लग चुका है कि वे बीमा की राशि के लिए अपनी पुरानी वाहनों में नक्सलियों के नाम से खुद ही आग लगवा रहे हैं। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ था जब एक घटना में पुराने वाहनों में तो आगजनी की गई, लेकिन घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर नए वाहन सही सलामत रहे थे। बस्तर की पुलिस इस मामले की पड़ताल भी कर रही है।
loading...

Post A Comment: