कांकेर @ खबर बस्तर। माओवाद की समस्या से जूझ रहे बस्तर में नक्सल आॅपरेशंस में तैनात सुरक्षा बल के जवानों पर आए दिन कई प्रकार के आरोप लगते रहे हैं। ताजा मामला कांकेर जिले के बांदे थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां BSF की 114वीं बटालियन में पदस्थ एक जवान पर स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है। इस संबंध में स्कूल के प्राचार्य द्वारा बांदे पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार बांदे हाई स्कूल व बालिका छात्रावास के सामने BSF का कैम्प खोला गया है। आरोप है कि इसके सामने से गुजरने वाली छात्राओं से यहां तैनात एक जवान अश्लील इशारे व भद्दे कमेंट्स करता है। एक पीड़ित छात्रा ने बताया कि मंगलवार 6 फरवरी की शाम साढ़े 5 बजे वह ट्यूशन के लिए जा रही थी। जैसे ही वह कैम्प के सामने से गुजरने लगी तो वहां तैनात एक जवान उसे अश्लील इशारे व भद्दे कमेंट्स करने लगा।
जवान की इस हरकत से डरी-सहमी छात्रा ने इसकी जानकारी शिक्षकों को दी। छात्रा की बात सुनकर शिक्षकों ने बैठक कर थाने में जवान की शिकायत करने का निर्णय लिया। इसके बाद शास. उच्चतर माध्यमिक शाला बांदे के प्राचार्य जेआर कांचन ने थाने में लिखित शिकायत की। प्राचार्य का कहना है कि पहले भी छात्राओं ने जवान द्वारा छेड़छाड़ करने की शिकायत की है, जिसके चलते पुलिस की शरण में जाना पड़ा।
इधर, पालकों का कहना है उक्त जवान पहले भी ऐसी हरकतें कर चुका हैं। इस बार अगर कार्रवाई नहीं हुई तो हम सब यहां से कैंप हटाने की मांग करेंगे। बांदे टीआई पारस पटेल ने 'खबर बस्तर डॉट कॉम' को बताया कि इस मामले की शिकायत बुधवार को मिली है। शिकायत की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।
Read More : जगदलपुर के MLB गर्ल्स स्कूल के मेन गेट पर अज्ञात युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, मची सनसनी
loading...
Read More : जगदलपुर के MLB गर्ल्स स्कूल के मेन गेट पर अज्ञात युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, मची सनसनी
loading...


Post A Comment: