नक्सली हमले में शहीद जवानों की मौत के लिए रमन सरकार जिम्मेदार : चरणदास महंत
       न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता डाॅ.चरणदास महंत ने नक्सली हमले में जवानों की शहादत पर प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने जवानों की शहादत के लिए सीधे तौर पर रमन सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।  

       महंत का आरोप है कि नक्सली हमले के वक्त शहीद जवानों के पास बूलेट प्रूफ जैकेट नहीं थे, जिसके कारण पुलिस जवानों का नक्सलियों की गोली से मौत हो गई। इसके लिए छत्तीसगढ़ की की सरकार जिम्मेदार है। बकौल डॉ. महंत यह सरकार की नाकामी है।

       गौरतलब है कि कांग्रेस नेता महंत सोमवार को शहीद मूलचंद कंवर के परिजनों से मिलने उनके गृहग्राम घनाडबरी पहुंचे थे। शहीद जवान के परिवार से मिलने के बाद उन्होंने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि रमन सरकार नक्सलियों से निपटने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। माओवादियों व पुलिस की ओर से चलने वाली गोलियों से सिर्फ और सिर्फ आदिवा​सियों की ही मौत हो रही है।

Read More : बस्तर में 'माओवादियों' के साथ 'मच्छरों' से भी लड़ाई लड़ रहे फोर्स के जवान... मलेरिया ने फिर छीनी 2 जवानों की जिंदगी

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: