कांकेर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में कैदियों ने ऐसे अनोखे कारनामे को अंजाम दिया है जिसकी आज हर ओर चर्चा हो रही है। यहां जिला जेल में निरूद्ध बंदियों ने वुडन आर्ट के जरिये राष्ट्रगीत 'वंदेमातरम' की कलाकृति उकेरी है। कैदियों की इस अनूठी पहल को 'गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में दर्ज किए जाने की तैयारी चल रही है।
बताया जा रहा है कि बंदियों की यह कलाकृति 26 जनवरी के मौके पर नरहरदेव मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदर्शित की जाएगी। जिला जेल के जेलर सतीश चंद्र भुवार्य ने बताया कि इस वुडन आर्ट को बनाने 10 बंदियों ने लगभग एक महीने तक अथक प्रयास किया। जिस वुडन आर्ट पर राष्र्टगीत उकेरी गई है वह 38 फीट लम्बा और 22 फीट चौड़ा है।
जेल अधीक्षक के मुताबिक वुडन आर्ट जैसी कला को सीखकर यहां के बंदी अब स्वावलंबी बन चुके हैं। इससे कैदियों के जीवन में काफी बदलाव भी आया है। इनका ये काम आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ ही देशभक्ति से ओतप्रोत है। बंदी बताते हैं कि जेल में उन्हें यह कला सीखने को मिली जिससे उनका हौसला बढ़ा है। अब वे जेल की चारदीवारी से बाहर निकलने के बाद वुडन आर्ट के जरिये ही अपनी आजीविका चलाना चाहते हैं।
बता दें कि यहां के बंदियों द्वारा बनाए गए वुडन आर्ट को अमेरिका की गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करने के प्रयास तेज हो गए हैं। संस्था के सदस्य नवल किशोर राठी बताते हैं कि कांकेर जेल के कैदियों की कलाकृति उन्होंने देखी है। इस कला में बंदियों की एक महीने की मेहनत व समर्पण साफ झलकती है। इस पहल को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान दिलाने के प्रयास हो रहे हैं।
loading...


Post A Comment: