कांकेर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर है। यहां माआवादियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में बीएसएफ के दो जवान शहीद हो गए हैं। शहीदों में असिस्टेंट कमांडेंट व एक जवान शामिल है। घटना कांकेर जिले के रावघाट एरिया के किलेनार क्षेत्र की बताई जा रही है।

माओवादियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में BSF के असिस्टेंट कमांडेंट समेत दो जवान शहीद... नक्सल आॅपरेशन में निकले जवानों पर नक्सलियों ने किया हमला
     कांकेर डीआईजी रतनलाल डांगी ने खबर बस्तर को बताया कि बीएसएफ 134 बटालियन व डीएफ के करीब 200 जवान आॅपरेशन पर निकले थे। इसी बीच किलेनार व कोनकोडो के जंगलों में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने सुरक्षा बल के जवानों पर आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इस वारदात में गंभीर रूप से घायल असिस्टेंट कमांडेंट गजेन्द्र सिंह व जवान अमरेश कुमार की मौत हो गई।  

Read More :  नक्सलियों ने जिस बस को फूंका, उसका कल ही हुआ था शुभारंभ... नई बस हुई आगजनी का शिकार, यात्रियों के लिए खौफनाक रहा पहला ही सफर !

        बताया जाता है कि बारूदी सुरंग विस्फोट के बाद फोर्स व माओवादियों के बीच मुठभेड़ भी हुई, लेकिन हमेशा की तरह जंगलों की आड़ लेकर नक्सली भागने में कामयाब हो गए। बता दें कि रावघाट क्षेत्र में बीएसएफ की 134 नंबर की बटालियन तैनात है। बुधवार को अस्टिटेंट कमांडेंट के नेतृत्व में सुरक्षा बल के जवान आॅपरेशन पर निकले थे। इसी दौरान जवानों पर नक्सलियों ने हमला बोल दिया। 

Read More :  बड़ी खबर : CRPF जवान ने अपने साथी जवानों पर सर्विस रायफल से बरसाई गोलियां, 2 जवान जख्मी

loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: