दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की महत्वाकांक्षी विकास यात्रा शनिवार 12 मई को दंतेवाड़ा से शुरू होगी। बस्तर की आराध्य देवी मांई दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेकर सीएम विकास यात्रा की शुरूआत करेंगे। चुनाव से पहले मुख्यमंत्री की इस यात्रा के शुभारंभ अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह खास तौर पर मौजूद रहेंगे। वे सीएम के रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 

मांई दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेकर दंतेवाड़ा से जीसरी दफे विकास यात्रा का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह... इस बार 'आडवाणी' नहीं 'राजनाथ' दिखाएंगे रथ को हरी झंडी !

यह भी पढ़िए :   बीजापुर सीट पर वन मंत्री महेश गागड़ा को मिल सकती है तगड़ी चुनौती... छजकां की दावेदारी से त्रिकोणीय संघर्ष के बन रहे आसार ! 

    यह तीसरा मौका है जब सीएम डॉ सिंह अपनी विकास यात्रा का शुभारंभ मां दंतेश्वरी की धरा दंतेवाड़ा से कर रहे हैं। इससे पहले साल 2008 और 2013 में विकास यात्रा की शुरूआत मुख्यमंत्री ने यहीं से ही की थी। इन दोनों ही यात्राओं का आगाज भाजपा के पितृ पुरूष और पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के करकमलों द्वारा किया गया था। लेकिन इस बार आडवाणी के बजाय केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह विकास यात्रा में  शिरकत करेंगे।     

Read More :  माओवाद पर मोदी का बड़ा हमला : बोले- 'बाहरी लोग आपके बच्चों को बहका कर मरने के लिए कर रहे आगे, इनके बहकावे में आए बिना विकास का रास्ता चुनें !'

        मुख्यमंत्री शनिवार को दंतेवाड़ा में सुबह मांई दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर हाई स्कूल मैदान में विकास यात्रा की पहली आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे वे दंतेवाड़ा से हेलीकॉप्टर के जरिये बड़े किलेपाल जाएंगे और फिर वहां से तोकापाल तक पहली बार रथ पर सवार होकर जनता का अभिवादन स्वीकार करेंगे। इसके बाद जगदलपुर में रोड शो और आमसभा होगी।        

       विकास यात्रा का शुभारंभ बस्तर से कर भाजपा एक बार फिर अपनी ताकत दिखाने की कोशिश में ​है। यही वजह है कि सत्ता से लेकर संगठन के बड़े चेहरे कई दिनों से बस्तर में डेरा डाले हैं। इनमें मंत्री केदार कश्यप, प्रेमप्रकाश पांडे, राजेश मूणत, महेश गागड़ा व बस्तर सांसद दिनेश कश्यप शामिल हैं। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह, राम प्रताप सिंह, पवन साय, सुनील सोनी के अलावा कई छोटे-बड़े नेता भी कार्यक्रम की तैयारियों में जी जान से जुटे हैं। 
loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: