बीजापुर से पंकज दाऊद के साथ न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। पीएम मोदी के जांगला प्रवास के बाद हाई प्रोफाइल बन चुकी बीजापुर विधानसभा सीट पर इस बार त्रिकोणीय संघर्ष के आसार बनने लगे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष जमुना सकनी के पति व पूर्व भाजपा नेता सकनी चंद्रैया के छजकां में शामिल होने से चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है।
राजनीतिक पंडितों का आंकलन है कि सकनी के चुनावी मैदान में ताल ठोकने से भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है। दरअसल, पिछले चुनाव में मिली शिकस्त के बाद कांग्रेस यहां इस बार भाजपा को कड़ी चुनौती देने की स्थिति में है। वहीं छजकां सुप्रीमो अजीत जोगी ने अघोषित तौर पर संकनी चंद्रैया को बीजापुर सीट से प्रत्याशी बनाने का मन बना लिया है।
Read More : पीएम मोदी के बीजापुर प्रवास से पहले BJP को तगड़ा झटका : वन मंत्री गागड़ा के विधानसभा क्षेत्र में जोगी कांग्रेस ने लगाई सेंध, वरिष्ठ नेता सकनी चंद्रैया ने थामा छजकां का दामन
बता दें कि भाजपा का दामन छोड़ छजकां में आए संकनी इसके पहले कांग्रेस और सीपीआई में रह चुके हैं। सीपीआई में रहने की वजह से अंदरूनी गांवों और इन गांवों के लोगों तक उनकी पहुंच पहले से है। लंबे सियासी अनुभव के चलते विस चुनाव में वे आंकड़ों में उलटफेर कर सकते हैं और इस वजह से इस बार मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है।
यह भी पढ़िए : मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेकर विकास यात्रा की 'हैट्रिक' लगाएंगे सीएम डॉ रमन सिंह... इस बार 'आडवाणी' नहीं 'राजनाथ' दिखाएंगे हरी झंडी !

नोटा कई प्रत्याशियों पर भारी : 2013 के विधानसभा चुनाव के आंकड़ों पर गौर करें तो कई आश्चर्यजनक तथ्य सामने आते हैं। मौजूदा विधायक एवं वन मंत्री महेश गागड़ा को तब 29578 यानि 41.82 प्रतिशत वोट मिले थे। दूसरे क्रम में कांग्रेस के विक्रम मण्डावी थे। उन्हें 20091 यानि 28.41 फीसद मत हासिल हुए। तीसरे क्रम पर नोटा रहा। मतलब 10.15 फीसदी वोटर्स ने सभी उम्मीदवारों को नापसंद कर दिया।
पिछले चुनाव में चौथे नंबर पर सीपीआई के मदनैया अल्वा थे। उन्हें 5942 यानि 8.40 प्रतिशत वोट मिले। पांचवे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी नीना रावतियां थीं। उन्हें 2829 यानि 4 फीसद वोट हासिल हुए। छठे क्रम पर बसपा के रंगूराम थे। उन्होंने 2622 यानि 3.71 प्रतिशत वोट बटोरे। अंतिम स्थान निर्दलीय प्रत्याशी संतोष पूनेम को मिला। उन्हें 2489 यानि 3.52 फीसदी वोट हासिल हुए।
यह भी पढ़िए : विकास यात्रा से पहले भाजपा में गहराई गुटबाजी : पार्टी के वरिष्ठ नेता ने पूर्व जिलाध्यक्ष व सरपंच पर हत्या करवाने की आशंका जताई, मचा बवाल !
यह भी पढ़िए : विकास यात्रा से पहले भाजपा में गहराई गुटबाजी : पार्टी के वरिष्ठ नेता ने पूर्व जिलाध्यक्ष व सरपंच पर हत्या करवाने की आशंका जताई, मचा बवाल !
loading...

Post A Comment: