पंकज दाऊद @ बीजापुर। जिले में एक साल से अधिक समय से पीड़ित महिलाओं को परेशानी से निजात दिला रहे सखी सेंटर के सामने कुछ विचित्र समस्याएं भी आ रही हैं। मसलन, कई ऐसे मामले भी सामने आए हैं जहां पति अपनी पत्नी को छोड़कर दूसरी बीवी के पास चला गया है और दूसरी बीवी उसका पता नहीं बता रही है।
सखी सेंटर में पिछले 14 महीनों में घरेलू हिंसा के 23 मामले सामने आए हैं और इनमें से अब तक 13 केस का समाधान हो गया है। पेण्डिंग दस मामलों में ज्यादातर दूसरी बीवी के हैं। इन मामलों को सुलझाने में थोड़ी पेचीदगियां हैं। दरअसल, पति ने फोन बंद कर लिया है और जब तहकीकात के लिए सखी सेंटर का अमला सौतन के घर जाता है तो वह उसका पता नहीं बताती है। संभव है, सौतन ने ही पति को छिपा दिया हो ?
यह भी पढ़िए : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग : कर्नाटक चुनाव के बाद लगातार दसवें दिन बढ़ी कीमतें, मोदी सरकार एक्साइज ड्यूटी में कर सकती है कटौती !
संस्था में घरेलू हिंसा के तहत मारपीट और पत्नी-बच्चों को भरण-पोषण नहीं देने के केस भी सामने आए हैं। केन्द्र में 11 मामले पेंशन के आए। वृद्ध महिलाओं को पेंशन नहीं मिलने के ऐसे मामलों को भी जनपद और नगर निकायों से संपर्क कर सुलझाया जा रहा है। 4 महिलाएं अपनी समस्या लेकर केन्द्र में पहुंचीं जहां उन्होंने बताया कि सरकारी दफ्तरों में उनका काम फंसा है और बेवजह उनका काम रोका जा रहा है। इन मसलों को सुलझाया जा रहा है।

प्यार में तकरार के मामले : सेंटर में तीन मामले प्रेम प्रसंग के आए। इन मामलों में युवकों ने प्रेम तो किया पर शादी से इंकार कर दिया था। जब बात नहीं बनीं तो तीनों पीड़ित युवतियां सखी सेंटर की शरण में आ गईं। फिर क्या था, तीनों प्रेमियों को बुलाया गया। दो केस में राजीनामा हो गया और एक केस अभी चल रहा है।
Read More : झीरम काण्ड की 5वीं बरसी : नक्सली हमले में जहां हुई थी कांग्रेस के 32 नेताओं की शहादत, वहीं से कांग्रेसियों ने शुरू की संकल्प यात्रा
सखी सेंटर में प्रत्यक्ष आकर या फिर फोन से भी शिकायत दर्ज होती है। जिला हाॅस्पिटल के समीप स्थित सेंटर में उन महिलाओं को आश्रय दिया जाता है जो पीड़ित होती हैं। अधिकतम पांच दिनों तक महिलाओं को रखा जाता है लेकिन जरूरत हो तो उन्हें यहां ज्यादा दिन भी ठहराया जाता है।

बीते 14 महीनों में सेंटर में 15 महिलाओं को आश्रय दिया गया है। इनमें से 8 घरेलू हिंसा, एक प्रेम प्रसंग, एक रोजगार समस्या और 5 अन्य मामलों से जुड़ी थीं। फोन पर पुलिस ने एक भटकती महिला की जानकारी दी तो उस महिला को नारी निकेतन, दंतेवाड़ा भेज दिया गया।
Read More : भाजपा के 11 विधायकों को वॉट्सएप पर मिली धमकी... ''तीन दिन के अंदर 10-10 लाख दो, वरना मरने को तैयार रहो''
Read More : भाजपा के 11 विधायकों को वॉट्सएप पर मिली धमकी... ''तीन दिन के अंदर 10-10 लाख दो, वरना मरने को तैयार रहो''
मनचलों की शिकायत भी एक युवती ने महिला एवं बाल विकास विभाग के इस केन्द्र में आकर छेड़खानी की शिकायत दर्ज करवाई। दरअसल, एक अनजान युवक उससे मोबाइल पर छेड़खानी करता था। इस मसले को केन्द्र ने पुलिस को सौंप दिया। एक और मामले में एक युवक ने एक युवती के खिलाफ गलत बात फेसबुक पर पोस्ट कर दी थी। युवती का विवाह हो जाने पर केस दूसरे जिले के सखी सेंटर को ट्रांसफर कर दिया गया।
सखी सेंटर की केन्द्र प्रशासक कु. तुलिका सतपथी बताती हैं कि सेंटर में पीड़ित महिलाएं शिकायत दर्ज करवा सकती हैं। केन्द्र के कर्मचारी उनकी हर संभव मदद करते हैं। पिछले 14 महीनों में 91 केस दर्ज किए गए। इनमें से कई महिलाओं को राहत मिली है और कई महिलाओं को जल्द राहत दिलाने की कोशिश हो रही है।
यह भी पढ़िए : EXCLUSIVE : इंसानी खून का प्यासा फिर दस्तक दे सकता है चौराहों के शहर में... ओड़िशा के रास्ते आने की आशंका !
यह भी पढ़िए : EXCLUSIVE : इंसानी खून का प्यासा फिर दस्तक दे सकता है चौराहों के शहर में... ओड़िशा के रास्ते आने की आशंका !
loading...

Post A Comment: