दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर में माओवादी कहर जारी है। सुरक्षा बलों के लगातार बढ़ते दबाव से बौखलाए नक्सली तीनों जिलों में पिछले हफ्ते भर से तबाही मचाए हुए हैं। रेलवे लाइन को नुकसान पहुंचाने से लेकर आगजनी और हत्याओं को माओवादी अंजाम दे रहे हैं। शुक्रवार को नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले में दो हत्याएं कर सनसनी फैला दी। 
भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की नक्सलियों ने की हत्या... जान बचा कर भाग रहे बीजेपी पदाधिकारी को दौड़ा कर मारा
कुआकोंडा के फूलपाड़ में ग्रामीण को मौत के घाट उतारने के अलावा भांसी में भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की माओवादियों ने हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक दोनों ही वारदातों को माओवादियों ने अंजाम दिया है। 
यह भी पढ़िए :  बीजापुर में नक्सली ताण्डव : 4 वाहनों में लगाई आग, मुंशी को उतारा मौत के घाट, 2 ठेकेदारों को दी जान से मारने की धमकी

      शुक्रवार की सुबह कुआकोंडा के फूलपाड़ से खबर आई कि माओवादियों ने ग्रामीण लिंगा कुंजाम को मुख्रबिरी के शक में मार डाला है। इधर, भांसी थाना क्षेत्र के मासापारा में भाजपा नेता व वार्ड पंच जयदेव नाग को भी नक्सलियों ने मौत के घाट उतार दिया।इतना ही नहीं मिक्सर मशीन, दो टिप्पर और ट्रेक्टर को भी आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि भाजपा पदाधिकारी की हत्या माओवादियों ने मुखबिरी के शक में की है। 

      बताया जा रहा है कि मासापारा के रहने वाले जयदेव नाग गांव में सीसी रोड का काम करवा रहे थे। शुक्रवार को आधा दर्जन से अधिक माओवादी मौके पर पहुंचे और उन्होंने काम कर रहे मजदूरों को पीटना शुरू कर दिया। यह देख जयदेव नाग भागने लगा। लेकिन माओवादियों ने उसे दौड़ा कर पकड़ा और उसकी धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी।


भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की नक्सलियों ने की हत्या... जान बचा कर भाग रहे बीजेपी पदाधिकारी को दौड़ा कर मारा  2

निर्माण कार्यों से बौखलाए नक्सली :    माओवादियों ने सीसीरोड़ का काम कर रहे मजदूरों को भी बुरी तरह से पीटा है। उन पर लाठी-डंडे बरसाए गए। माओवादियों का कहर देख किसान मोर्चा का मंडल अध्यक्ष जान बचा कर भागने लगा। सूत्रों का कहना है कि माओवादियों ने उसे दौड़ा कर पकड़ा और उस पर धारदार हथियार से वार करना शुरू कर दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। माओवादियों की भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने पेर्चे भी मौके पर छोड़े हैं। इसमें पुल, पुलिया, सड़क जैसे काम करवाने की सजा दिए जाने की बातें लिखी हुई है। 

      घटना की सूचना मिलने पर एसपी कमलोचन कश्यप और एएसपी चंद्रमोहन सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे थे। फिलहाल पुलिस मामलों की गहराई से पड़ताल करने में लगी हुई है। 24 घंटे के भीतर जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नक्सलियों द्वारा सनसनीखेज वारदातों को अंजाम देने से लोग दहशत में हैं।

Read More  :  दक्षिण बस्तर में फिर दिखी नक्सली बौखलाहट : भान्सी में दिनदहाड़े कई वाहनों में की आगजनी, वार्ड पंच की बेरहमी से हत्या कर फैलाई दहशत !


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: