बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर में नक्सली बंद का आंशिक असर देखा जा रहा है। शुक्रवार को बंद के आह्वान के मद्देनजर बीजापुर में आॅपरेटरों ने अंदरूनी इलाकों में बसों का संचालन बंद रखा, लेकिन इन इलाकों में टैक्सियां चलीं। इधर सुकमा जिले में तेलंगाना व आंध्रप्रदेश SRTC की बसें नहीं चल रही है। वहीं NH 30 पर भी यातायात प्रभावित हुआ है।
Read More : नक्सली बंद से एक दिन पहले माओवादियों ने 6 वाहनों को फूंक डाला... 'खबर बस्तर' से बोले बीजापुर SP, बिना सूचना दिए चल रहा था सड़क निर्माण !
Read More : नक्सली बंद से एक दिन पहले माओवादियों ने 6 वाहनों को फूंक डाला... 'खबर बस्तर' से बोले बीजापुर SP, बिना सूचना दिए चल रहा था सड़क निर्माण !
बता दें कि नक्सलियों ने महाराष्ट्र-छग सीमा पर हुई मुठभेड़ को फर्जी बताते और आईपेंटा में उनके आठ साथियों के मारे जाने के विरोध में 4 मई को बंद का आह्वान किया था। माओवादियों ने तेलंगाना, छग और महाराष्ट्र में बंद आहूत किया था। नक्सली दहशत के चलते शुक्रवार को आॅपरेटरों ने बीजापुर जिले के फरसेगढ़, कुटरू, बेदरे, बासागुड़ा, गंगालूर व भोपालपटनम मार्ग पर बसों का संचालन बंद रखा।
Read More : बचेली NMDC डिपाजिट 5 में नक्सलियों ने कन्वेयर बेल्ट में लगाई आग, 100 मीटर से अधिक बेल्ट जलकर खाक, देखिए EXCLUSIVE तस्वीरें...
हालांकि, जगदलपुर व बीजापुर के बीच बसों की आवाजाही सामान्य थी। अंदरूनी इलाकों में टैक्सियों से लोग आ जा रहे थे। माओवादियों ने बुधवार की रात बासागुड़ा मार्ग पर धारावरम में चार पेड़ों को काटकर सड़क पर गिरा दिया था। गुरूवार की सुबह सीआरपीएफ की 229 बटालियन के नुकनपाल कैप से गए जवानों ने ग्रामीणों की मदद से पेड़ों को हटाया और फिर आवागमन सामान्य हुआ।

इधर, नक्सली बंद के दौरान सीआरपीएफ की 168 बटालियन के जवानों ने बासागुड़ा और तर्रेम के बीच शुक्रवार की सुबह चार आईईडी बम बरामद किए। नक्सलियों ने ये बम गश्त में जाने वाले जवानों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से लगाए थे। सभी बमों को निष्क्रिय कर दिया गया।
Read More : भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार बस 30 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी, 24 लोगों की दम घुटने से मौत, हादसे के वक्त बंद थे AC बस के शीशे
Read More : भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार बस 30 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी, 24 लोगों की दम घुटने से मौत, हादसे के वक्त बंद थे AC बस के शीशे
loading...

Post A Comment: