दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर में नक्सलियों की बौखलाहट फिर दिखने लगी है। बीते करीब सप्ताह भर से लगातार वारदातों को अंजाम देकर माओवादी दहशत फैला रहे हैं। ताजा मामला दंतेवाड़ा जिले के भान्सी क्षेत्र का है, जहां नक्सलियों ने दिनदहाड़े कई वाहनों में आग लगा दी है। इतना ही नहीं, इसी इलाके के एक वार्ड पंच की नक्सलियों द्वारा हत्या किए जाने की भी खबर आ रही है।

दक्षिण बस्तर में फिर दिखी नक्सली बौखलाहट : भान्सी में दिनदहाड़े कई वाहनों में की आगजनी, वार्ड पंच की बेरहमी से हत्या कर फैलाई दहशत !
🔼  प्रतीकात्मक तस्वीर

यह भी पढ़िए :  बीजापुर में नक्सली ताण्डव : 4 वाहनों में लगाई आग, मुंशी को उतारा मौत के घाट, 2 ठेकेदारों को दी जान से मारने की धमकी

      जानकारी के मुताबिक भांसी के मासा पारा में माओवादियों ने आगजनी वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे की है। बताया जा रहा है कि यहां पंचायत द्वारा सीसी रोड समेत अन्य निर्माण कार्य चल रहे थे। इसी को निशाना बनाते नक्सलियों ने वाहनों को आग के हवाले कर दिया। 

Read  More  :  पूर्व केन्द्रीय मंत्री व वरिष्ठ आदिवासी नेता अरविंद नेताम ने फिर थामा कांग्रेस का दामन... राहुल गांधी के सामने की घर वापसी

                 नक्सलियों ने जिन वाहनों में आग लगाई है उनमें 2 टिप्पर, 1 ट्रेक्टर, 2 बाइक, और मिक्सर मशीन शामिल है। वहीं खबर है कि भान्सी के वार्ड पंच जयदेव नाग की भी नक्सलियों ने बेरहमी से हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि चाकू से वार करने के साथ ही पत्थरों से कुचलकर पंच को नक्सलियों ने मौत के घाट उतारा है। बता दें कि यह भांसी थाना क्षेत्र का मामला है।

     बता दें कि बीती रात दंतेवाड़ा जिले के फूलपाड़ गांव में माओवादियों ने धारदार हथियार से गला रेत कर एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। माओवादियों ने जिस ग्रामीण की हत्या की है, उसका नाम लिंगा कुंजाम बताया जा रहा है। वहीं इसके दूसरे ही दिन अब भान्सी क्षेत्र में आगजनी की वारदात कर नक्सलियों ने एक बार फिर दहशत फैलाने की कोशिश की है। 
यह भी पढ़िए :  नक्सलियों ने ग्रामीण की गला रेत कर की हत्या, फूलपाड़ गांव में दिया वारदात को अंजाम


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: