दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। कुछ दिनों की शांति के बाद दक्षिण बस्तर में नक्सली वारदातें एक बार फिर शुरू हो गई हैं। माओवादियों ने रविवार की रात केके रेललाइन पर जमकर उत्पात मचाया। नक्सलियों ने दंतेवाड़ा-कमालूर सेक्शन के बीच पेड़ काटकर रेलवे ट्रेक पर गिरा दिया। जिससे रेललाइन पर पिछले 15 घंटे से यातायात ठप है।
यह भी पढ़िए : कर्नाटक विधानसभा चुनाव : Exit polls में त्रिशंकु विधानसभा के दिख रहे आसार, भाजपा व कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर !
जानकारी के मुताबिक बीती रात पौने 10 बजे के करीब नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। दंतेवाड़ा-कमालूर के बीच पोल क्रमांक 411/11 के पास माओवादियों ने पेड़ काट कर गिरा दिया। इससे मालगाड़ी मौके पर ही रूक गई। इसके बाद नक्सली लोको पायलट और गार्ड से 4 वॉकी-टॉकी लूटकर फरार हो गए।
इस घटना में ओएचई केबल क्षतिग्रस्त होने से रविवार की रात से ही मालगाड़ियों की आवाजाही बंद है। घटना के बाद लोको पायलट निर्देशेंद्र कुमार और गार्ड बीपी नायडू ने रात को ही कमालूर के स्टेशन मास्टर को इस वारदात की सूचना दी गई। घटना के दूसरे दिन सोमवार की सुबह से ही रेलवे कर्मी रेललाइन को दुरूस्त करने जुटे हुए हैंं। बताया जा रहा है कि रेललाइन पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू होने में अभी और वक्त लग सकता है।
Read More : नक्सली बंद से एक दिन पहले माओवादियों ने 6 वाहनों को फूंक डाला... 'खबर बस्तर' से बोले बीजापुर SP, बिना सूचना दिए चल रहा था सड़क निर्माण !
इधर, सोमवार की सुबह रेलमार्ग पर यातायात बहाली के लिए निकले DRG के जवानों को एंबुश में फंसाकर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। हालांकि, इस हमले में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। जवानों ने भी फौरन मोर्चा संभाला और माओवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके बाद नक्सली मौके से भाग निकले।

जाते-जाते माओवादियों ने कमालूर स्टेशन के पास खड़ी 1 पोकलेन व एक ट्रेलर में आग लगा दी। एएसपी नक्सल आॅपरेशन जीएन बघेल के मुताबिक नक्सली बड़े हमले की फिराक में थे। जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने 3 IED प्लांट कर रखा था, लेकिन एक ही IED में ब्लास्ट हो सका। सर्चिंग के दौरान जवानों ने घटनास्थल से वॉकी टॉकी सेट बरामद कर लिया है।
यह भी पढ़िए : बीजापुर में नक्सली उत्पात : सड़क निर्माण में लगे वाहनों को किया आग के हवाले, पहले भी कंस्ट्रक्शन कंपनी की वाहनों में कर चुके हैं आगजनी
यह भी पढ़िए : बीजापुर में नक्सली उत्पात : सड़क निर्माण में लगे वाहनों को किया आग के हवाले, पहले भी कंस्ट्रक्शन कंपनी की वाहनों में कर चुके हैं आगजनी
loading...

Post A Comment: