दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। जिले के बैलाडीला क्षेत्र में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। इस बार लाल लड़ाकों ने NMDC को निशाना बनाया है। बुधवार की शाम माओवादियों ने एनएमडीसी बचेली के डिपाजिट 5 एरिया में कन्वेयर बेल्ट में आग लगा दी। 

बचेली के डिपाजिट 5 में NMDC के कन्वेयर बेल्ट में नक्सलियों ने लगाई आग, 100 मीटर से अधिक बेल्ट जलकर खाक, देखिए EXCLUSIVE तस्वीरें...
       इस घटना में तकरीबन 100 मीटर से अधिक बेल्ट जलकर खाक हो गया है। कन्वेयर बेल्ट में आग की लपटें उठती देख कर्मचारियों द्वारा आग बुझाने की कोशिशें शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। 

यह भी पढ़िए :  बीजापुर नक्सल एनकाउंटर की EXCLUSIVE तस्वीरें सबसे पहले देखिए... सिर्फ 'खबर बस्तर डाॅट काॅम' पर...



बचेली के डिपाजिट 5 में NMDC के कन्वेयर बेल्ट में नक्सलियों ने लगाई आग, 100 मीटर से अधिक बेल्ट जलकर खाक, देखिए EXCLUSIVE तस्वीरें... 2
       इस वारदात से NMDC को बड़े नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है। बता दें कि माइनिंग एरिया से कन्वेयर बेल्ट के जरिये रेलवे यार्ड तक लौह अयस्क पहुंचता है। 

यह भी पढ़िए :  तेलंगाना के ग्रेहाउंड फोर्स ने छत्तीसगढ़ की सीमा में घुसकर की बड़ी कार्रवाई... मुठभेड़ में 8 नक्सलियों को मार गिराया, माओवादियों के शव और हथियार बरामद


बचेली के डिपाजिट 5 में NMDC के कन्वेयर बेल्ट में नक्सलियों ने लगाई आग, 100 मीटर से अधिक बेल्ट जलकर खाक, देखिए EXCLUSIVE तस्वीरें... 3

     बता दें कि इससे पहले भी नक्सली कन्वेयर बेल्ट में आगजनी  वारदात को अंजाम दे चुके हैं। बचेली थाना क्षेत्र का यह मामला है। 


बचेली के डिपाजिट 5 में NMDC के कन्वेयर बेल्ट में नक्सलियों ने लगाई आग, 100 मीटर से अधिक बेल्ट जलकर खाक, देखिए EXCLUSIVE तस्वीरें... 4

      घटना के बाद मौके पर नक्सलियों द्वारा पर्चे भी फेंके गए हैं। जिसमें महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में 22 अप्रैल को सुरक्षा बलों द्वारा मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों को वीर योद्धा बताते हुए एनकाउंटर की निंदा की है। 


यह भी पढ़िए :  माओवादियों ने जवानों को एंबुश में फंसाया और शुरू कर दी फायरिंग, IED ब्लास्ट में डिस्ट्रिक्ट फोर्स के 2 जवान शहीद


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: