बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर के बीजापुर जिले से नक्सली वारदात की खबर आ रही है। जिले के उसूर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी। हत्या की वजह पुलिस मुखबिरी बताया जा रहा है। बता दें कि बीते 29 अप्रैल को माओवादी इस ग्रामीण का अपहरण कर अपने साथ लेकर चले गए थे। 

माओवादियों ने अपहृत ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, पुलिस मुखबिरी के संदेह में की हत्या, उसूर थाना क्षेत्र में दिया वारदात को अंजाम

Read More :  नक्सली बंद से एक दिन पहले माओवादियों ने 6 वाहनों को फूंक डाला... 'खबर बस्तर' से बोले बीजापुर SP, बिना सूचना दिए चल रहा था सड़क निर्माण !

      जानकारी के मुताबिक उसूर के मारूड़बाका क्षेत्र की यह घटना है। नक्सलियों ने इस गांव के रहने वाले पोड़ियम शंकर को मौत की सजा दी है। पांच दिन पहले 29 तारीख की देर रात वर्दीधारी नक्सली मारूड़बाका पहुंचे और ग्रामीण पोड़ियम शंकर को पुलिस का मुखबिर बताते हुए अगवा कर ले गए।  

       बता दें कि शुक्रवार को नक्सलियों ने गढ़चिरोली मुठभेड़ के विरोध में  आज छत्तीसगढ़ समेत महाराष्ट्र व तेलंगाना में बंद बुलाया है। ग्रामीण की हत्या की वारदात को इसी विरोध से जोड़कर देखा जा रहा है। इधर, बंद के दौरान सुरक्षा बलों ने माओवादियों के नापाक मंसूबों को बेनकाब करते हुए बासागुड़ा क्षेत्र में 4 आईईडी बरामद किए हैं।   

यह भी पढ़िए :  नक्सली बंद के दौरान चार IED बरामद, अंदरूनी इलाकों में खौफ के चलते नहीं चली बसें, माओवादियों ने धारावरम में पेड़ काटकर गिराया 


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: