बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर में नक्सलियों ने कोहराम मचा रखा है। बुधवार को लगातार तीसरे दिन माओवादियों ने वारदात को अंजाम देते 4 वाहनों में आग लगा दी। जलाई गई वाहनें सड़क निर्माण में लगी थी। इतना ही नहीं, नक्सलियों ने मौके से ठेकेदार के मुंशी बटोई पाल का अपहरण कर बाद में कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी।

बीजापुर में नक्सलियों का खूनी खेल : सड़क निर्माण में लगे 4 वाहनों में की आगजनी, मुंशी को उतारा मौत के घाट, 2 बड़े ठेकेदारों को दी जान से मारने की धमकी

यह भी पढ़िए :   बीजापुर में नक्सली उत्पात : सड़क निर्माण में लगे वाहनों को किया आग के हवाले, पहले भी कंस्ट्रक्शन कंपनी की वाहनों में कर चुके हैं आगजनी

       नक्सलियों ने जिस स्थान पर इस घटना को अंजाम दिया है वह जिला मुख्यालय से महज 6 किमी दूर है। बताया जा रहा है कि बीजापुर-भोपालपट्टनम नेशनल हाइवे से लगे चिन्ना कोड़ेपाल गांव में स्थानीय ठेकेदार द्वारा पुलिया निर्माण कराया जा रहा है। इसी बीच मौके पर नक्सली पहुंचे और एक एजॉक्स मशीन, एक ट्रक, एक मिक्सचर मशीन और एक मार्शल वाहन को आग के हवाले कर दिया। 

बीजापुर में नक्सलियों का खूनी खेल : सड़क निर्माण में लगे 4 वाहनों में की आगजनी, मुंशी को उतारा मौत के घाट, 2 बड़े ठेकेदारों को दी जान से मारने की धमकी 2
        नक्सलियों ने घटना स्थल पर पर्चे भी फेंके हैं, जिसमे बीजापुर के 2 बड़े ठेकेदारों को जान मारने की धमकी दी गई है। पर्चे में माओवादियों ने शिव शक्ति कंस्ट्रक्शन के मालिक जय कुमार नायर एवं ठेकेदार राहुल सोनी को जान से मारने की चेतावनी दी है। बता दें कि आज ही शिव शक्ति कंस्ट्रक्शन के मुंशी बटोइपाल की कुल्हाड़ी मार नक्सलियों ने हत्या की है।

Read More :  नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के संदेह में ग्रामीण की हत्या कर शव सड़क पर फेंका, एनएमडीसी के पंप हाऊस में लगाई आग


बीजापुर में नक्सलियों का खूनी खेल : 4 वाहनों में की आगजनी, मुंशी को उतारा मौत के घाट, 2 बड़े ठेकेदारों को दी जान से मारने की धमकी 3
       आपको बता दें कि बीजापुर जिले में सड़क निर्माण को नक्सली लगातार निशाना बनाते रहे हैं। हाल ही में बीजापुर-गंगालूर मार्ग पर भी माओवादियों ने वाहनों में आग लगा दी थी। इससे पहले भी कई दफे नक्सली ऐसी वारदातों के जरिये अपनी उपस्थिति दर्शाते रहे हैं। ताजा घटनाक्रम के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है, वहीं स्थानीय ठेकेदारों में भी हड़कंप की स्थिति है।   
बीजापुर में नक्सलियों का खूनी खेल : 4 वाहनों में की आगजनी, मुंशी को उतारा मौत के घाट, 2 बड़े ठेकेदारों को दी जान से मारने की धमकी 4

loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: