बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे वाहनों को निशाना बनाया है। रविवार की देर शाम बीजापुर-गंगालूर मार्ग पर 4 वाहनों को माओवादियों ने आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि जलाई गई वाहनें पीएमजीएसवाय योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य में लगी थी। 

बीजापुर में नक्सली उत्पात : सड़क निर्माण में लगे वाहनों को किया आग के हवाले, पहले भी कंस्ट्रक्शन कंपनी की वाहनों में कर चुके हैं आगजनी
        जानकारी के अनुसार सड़क निर्माण में लगी तीन मिक्सचर मशीन और एक ट्रैक्टर में नक्‍सलियों ने आग लगा दी है। बीजापुर-गंगालूर मार्ग पर पमालवाया के पास नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। इस क्षेत्र में दंगल कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा सड़क निर्माण का कार्य करवाया जा रहा है। 

यह भी पढ़िए :   बीजापुर सीट पर वन मंत्री महेश गागड़ा को मिल सकती है तगड़ी चुनौती... छजकां की दावेदारी से त्रिकोणीय संघर्ष के बन रहे आसार ! 

बीजापुर में नक्सली उत्पात : सड़क निर्माण में लगे वाहनों को किया आग के हवाले, पहले भी कंस्ट्रक्शन कंपनी की वाहनों में कर चुके हैं आगजनी  2
      बता दें कि इससे पहले भी इसी कंपनी की 6 गाड़ियों में नक्सली आगजनी कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम करीब 5 से 6 बजे के करीब की यह घटना है। मौके पर नक्सली पहुंचे और एक एक कर वाहनों में आग लगा कर जंगलों की ओर भाग खड़े हुए। यह वारदात बीजापुर थाना क्षेत्र की है। नक्सलियों ने घटना स्थल पर पर्चे भी फेंके हैं।

Read More :  नक्सली बंद से एक दिन पहले माओवादियों ने 6 वाहनों को फूंक डाला... 'खबर बस्तर' से बोले बीजापुर SP, बिना सूचना दिए चल रहा था सड़क निर्माण ! 


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: