न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में बुधवार को हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान शहीद हो गए। बता दें कि इस बार यह मुठभेड़ बस्तर नहीं, बल्कि रायपुर से लगे गरियाबंद जिले में हुई है। जानकारी के मुताबिक गरियाबंद के आमामोरा की पहाड़ी पर माओवादियों ने जवानों को एंबुश में फंसाकर इस वारदात को अंजाम दिया। 

गरियाबंद में नक्सली हमला : माओवादियों ने जवानों को एंबुश में फंसाया और शुरू कर दी फायरिंग, IED ब्लास्ट में 2 डिस्ट्रिक्ट फोर्स के 2 शहीद
       बताया जा रहा है कि दोनों जवानों की शहादत नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में हुई है। जिस आमामोरा इलाके में यह एनकाउंटर हुआ, वह छत्तीसगढ़-उड़ीसा की सरहद का क्षेत्र है। जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ 65वीं बटालियन और डीएफ के जवान ज्वाइंट आॅपरेशन पर निकले हुए हुए थे। इसी दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया फोर्स पर हमला कर दिया।  

Read More :  माओवादियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे 5 वाहनों में की आगजनी, इंजीनियर और ठेकेदार के 2 कर्मचारियों को किया अगवा 

       नक्सली हमले में शहीद 2 जवानों के नाम लेखराम साहू और भोजराज टांडील्य है। बताया जाता है कि आमामोरा की पहाड़ियों में सर्चिंग पर निकले जवानों को नक्सलियों ने पहले एंबुश में फंसा लिया और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसी बीच जवान आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आ गए और उन्हें संभलने का मौका नहीं मिल सका।  

       सूत्र बता रहे है कि माओवादियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए मौके पर बड़े पैमाने पर आईईडी प्लांट कर रखा था। खबर है कि सर्चिंग पर निकले जवान बाइक पर निकले थे, इस दौरान ब्लास्ट की जद में वे आ गए। गौरतलब है कि आमामोरा की इसी पहाड़ी में साल 2010 में हुए नक्सली हमले में एएसपी राजेश पवार समेत 9 जवान शहीद हो गए थे।

Read More :  गढ़चिरोली मुठभेड़ के विरोध में माओवादियों ने खोद डाली सड़क, पर्चे फेंक कर एनकाउंटर को बताया नरसंहार !


loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: