बीजापुर @ खबर बस्तर। बीजापुर के पूर्व विधायक एवं अविभक्त मप्र में प्रतिपक्ष के उप नेता रह चुके राजाराम तोड़ेम इस बार फिर यहां से चुनाव लड़ने की कोशिश में हैं। उन्होंने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी है। इसी बीच सोमवार को सर्व आदिवासी समाज के बड़े ऐलान ने उनकी सियासी उम्मीदों को झटका दिया है।
दरअसल, समाज से जुड़े पदाधिकारियों ने साफ किया है कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में समाज किसी को भी समर्थन नहीें देगा। यहां गोण्डवाना भवन में समाज के प्रतिनिधियों ने पत्रकारों के सामने इस बात की घोषणा की।
Read More : बीजापुर से संकनी चंद्रैया और दंतेवाड़ा से जया कश्यप होंगी जोगी कांग्रेस की प्रत्याशी... विधानसभा चुनाव के लिए छजकां ने जारी की चौथी लिस्ट
सर्व आदिवासी समाज के संभागीय अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, महासचिव तिमोथी लकड़ा, शंकर कुड़ियम, बस्तर जिला अध्यक्ष गंगाराम नाग, युवा प्रभाग अध्यक्ष गोवर्धन कश्यप, सचिव पप्पूराम नाग, पदाधिकारी तेलम बोरैया, नरेन्द्र बुरका, वी धुरवा एवं लक्ष्मण कड़ती ने संवाददाताओं से चर्चा में राजाराम तोड़ेम का नाम लिए बिना कहा कि समाज किसी पार्टी से ताल्लुक नहीं रखता है और ही किसी सियासी पार्टी का समर्थन करता है। हम केवल आदिवासी हित के लिए संघर्षरत है।
Read More : वन मंत्री महेश गागड़ा के खिलाफ चुनावी ताल ठोकने की तैयारी में पूर्व उपनेता प्रतिपक्ष राजाराम तोड़ेम... चुनाव लड़ने सर्व आदिवासी समाज से मांगी मंजूरी !

तोड़ेम ने मांगा था समर्थन : बता दें कि पूर्व विधायक तोड़ेम ने हाल ही में ये बयान दिया था कि वे इस सीट से इस बार आदिवासी समाज के समर्थन से चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए उन्होंने समाज के प्रांतीय अध्यक्ष को आवेदन भी दिया था। अब समाज के रूख से उन्हें या तो विधानसभा चुनाव से दूर रहना होगा या फिर निर्दलीय नहीं तो किसी पार्टी से जुड़कर चुनाव लड़ना होगा। गौरतलब है कि तोड़ेम अभी समाज के उप प्रांताध्यक्ष भी हैं।
यह भी पढ़िए : गर्ल्स हॉस्टल की 30 से अधिक छात्राएं फूड प्वॉइजनिंग से हुई बीमार, अस्पताल में भर्ती... भोजन में छिपकली गिरने से बिगड़ी तबीयत
पदाधिकारियों के मुताबिक सर्व आदिवासी समाज के नाम या समर्थन से चुनाव मैदान में उतरने वाले का समाज बहिष्कार करेगा। आदिवासी नेताओं ने कहा कि हर जिले में समाज अजजा, जजा व अन्य पिछड़ा वर्ग की स्थिति पर चर्चा करने बैठकों का आयोजन कर रहा है। समाज ने जिला प्रशासन से विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को एक दिन के अवकाश का आवेदन दिया था। इसकी अनुमति कलेक्टर ने दे दी है।
Read More : मुठभेड़ में एक वर्दीधारी माओवादी ढेर, 9 एमएम पिस्टल और हथियार बरामद... दो नक्सलियाें ने भरमार बंदूक समेत किया सरेंडर

loading...

Post A Comment: