पंकज दाऊद @ बीजापुर। पिछले चार चुनावों में बीजापुर जिले के वोटर्स ने केसरिया दल यानि बीजेपी के पक्ष में मतदान किया। बात चाहे विधानसभा चुनाव की हो या फिर लोकसभा की, जिले में हुई वोटिंग ये साफ बता रही है कि मतदाता प्रतिशतता ज्यादा हुई हो या कम, नफा भारतीय जनता पार्टी को ही मिला है।
Read More : लाल आतंक : सरकार कह रही बंद नहीं होगी शराब दुकानें, उधर माओवादी फरमान के चलते शाम 5 बजे बंद हो जाता है सरकारी मयखाना
आंकड़े बताते हैं कि 2014 में हुए लोक सभा चुनाव में जिले में 161789 में से 57591 मतदाताओं यानी 35.60 प्रतिशत वोटर्स ने वोट डाले। यदि 2013 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो ये सामने आता है कि तब 157334 में से 69826 यानी 44.30 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया।
यह भी पढ़िए : खास ख़बर : माओवादी ने नक्सलवाद से नहीं की तौबा तो पत्नी ने उठाया ऐसा कदम... जिसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी !
2009 के लोक सभा चुनाव में 152032 में से 32398 यानी 21.31 प्रतिशत वोटर्स ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 2008 के विधानसभा चुनाव में भी 149590 में से 43293 यानी 28.94 फीसद मतदाताओं ने वोटिंग की। इन चारों चुनावों में फायदा भारतीय जनता पार्टी को मिला है।
Read More : भाजपा नेता के Facebook पोस्ट पर एक शख्स ने लिखा- 'मैं मोदी को गोली मारने वाला हूं'... आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

अब तक ढाई हजार वोटर्स बढ़े : पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान वोटर्स की संख्या जिले में 157334 थी जबकि 2008 में ये संख्या 149590 थी। इस चुनावी साल में अब तक किए गए पुनरीक्षण में ये आंकड़ा 159882 हो गया है। मतलब इन साढ़े चार सालों में 2548 यानी 1.59 फीसदी वोटर्स बढ़े हैं।
हालांकि, ये अंतिम आंकड़ा नहीं है। क्योंकि पुनरीक्षण का काम अभी भी चल रहा है और मतदाता संख्या बढ़ने की पूरी संभावना है। सूत्रों के मुताबिक 31 जुलाई तक सतत अद्यतीकरण होगा। फिर पहली अगस्त से वोटर्स लिस्ट का समरी रिवीजन होगा। अंतिम सूची का प्रकाशन 27 सितंबर को होगा।
Read More : नीति आयोग की बैठक में बोले मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह- 'नए भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ की सशक्त भूमिका होगी'
Read More : नीति आयोग की बैठक में बोले मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह- 'नए भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़ की सशक्त भूमिका होगी'
loading...

Post A Comment: