पंकज दाऊद @ बीजापुर। बीजापुर विधानसभा के दो सौ से अधिक पोलिंग बूथों पर लाल आतंक का साया बना हुआ है। पिछले विस चुनाव पर गौर करें तो विस क्षेत्र के सभी 245 मतदान केन्द्र संवेदनशील की श्रेणी में थे। हालांकि, बूथों की संख्या में हालात या वोटर्स की तादाद के मद्देनजर घट-बढ़ हो सकती है। इनमें से कितने केेन्द्र इस चुनाव में संवेदनशील होने के दायरे में आएंगे, इसका पता एक-दो माह में लग जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक ग्रामीण इलाके में 1200 वोटर्स के लिए एक बूथ का प्रावधान है जबकि शहरी क्षेत्रों के लिए ये संख्या 1400 है। भौगालिक परिस्थिति को देख इसमें बदलाव भी किया जा सकता है। पिछले विस चुनाव में 245 बूथ बनाए गए थे और ये सभी संवेदनशील केन्द्रों की फेहरिस्त में शुमार थे। नक्सली हिंसा के चलते इन केन्द्रों को संवेदनशील माना गया था। भैरमगढ़ ब्लाॅक में सर्वाधिक 71 बूथ थे जबकि सबसे कम 43 मतदान केन्द्र उसूर ब्लाॅक में बनाए गए थे।
Read More : बड़ी खबर : केके रेललाइन पर नक्सलियों ने उखाड़ी पटरी, मालगाड़ी के 3 इंजन और 22 बोगियां क्षतिग्रस्त, आवागमन प्रभावित
भोपालपटनम ब्लाॅक में 62 व बीजापुर ब्लाॅक में 60 केन्द्र खोले गए थे। सूत्रों के मुताबिक 30 जून तक मतदान केन्द्रों का रेण्डेमाइजेशन होगा। इसके बाद तहसीलदार, बीएलओ या जनप्रतिनिधि नए केन्द्र खोलने या बंद करने का प्रस्ताव देंगे। ये प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेजा जाएगा। आयोग के अनुमोदन के बाद ही केन्द्र खोले या बंद किए जा सकेंगे।

9 दलों को जाना होगा नारायणपुर
बीजापुर विस क्षेत्र के नौ बूथ पिछले चुनावों में नारायणुर जिले में बनाए गए थे। इन केन्द्रों में लंकामाड़, मारूमवाड़ा, जाटलूर, बोटेर, कोम्मू, डूंगा, पिड़ियाकोट, कलहाजा एवं थुलथुली शामिल हैं।
यह भी पढ़िए : बीजापुर में नक्सली उत्पात : सवारियों को उतारकर यात्री बस में की आगजनी, बासागुड़ा मार्ग पर वारदात को दिया अंजाम
यह भी पढ़िए : बीजापुर में नक्सली उत्पात : सवारियों को उतारकर यात्री बस में की आगजनी, बासागुड़ा मार्ग पर वारदात को दिया अंजाम
loading...

Post A Comment: