दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। बुधवार को गीदम थाना क्षेत्र के सुरोखी के जंगल में CAF के जवान की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची गीदम पुलिस ने मृतक के कपड़ों से एक मोबाइल जब्त किया है। कपड़े और मोबाइल से जवान की शिनाख्त की गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस द्वारा साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पहचान बुधपदर निवासी बोसाराम नेताम (35) के रुप में की है। जवान भिलाई में CAF की प्रथम वाहिनी में पदस्थ था। वह छुट्टी पर करीब 10 दिन पहले गांव आया था और बीते हफ्ते भर से लापता बताया जा रहा है। जवान का जंगल में शव मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। शव सड़ा-गला होने से लोग तमाम तरह के कयास भी लगा रहे हैं। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
सूत्र बता रहे हैं कि मृत जवान अपनी बेटी के नामकरण के लिए गांव आया था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद से वह लापता था। घर वालों ने काफी खोजबीन भी की। परिजनों व आसपास के गांवों में भी पतासाजी की पर उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद बुधवार को जंगल में जवान की लाश मिली। कपड़े और मोबाइल के आधार पर गीदम पुलिस कह रही है कि यह शव बोसाराम का है।
Read More : जंगल में कच्चे रास्ते पर कुछ ऐसा कर रहे थे तीन नक्सली... पुलिस की नजर पड़ी तो लगे भागने, फोर्स ने घेराबंदी कर पकड़ा !
Read More : जंगल में कच्चे रास्ते पर कुछ ऐसा कर रहे थे तीन नक्सली... पुलिस की नजर पड़ी तो लगे भागने, फोर्स ने घेराबंदी कर पकड़ा !
loading...


Post A Comment: