दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। नक्सल आॅपरेशन पर बीजापुर व दन्तेवाड़ा जिले से निकली ज्वाइंट पार्टी रविवार को आईईडी ब्लास्ट की चपेट में गई। बैलाडीला क्षेत्र में हुए बम विस्फोट में कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए बचेली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

ज्वाइंट आॅपरेशन पर निकले सुरक्षा बलों की नक्सलियों से हुई मुठभेड़, आईईडी ब्लास्ट में कोबरा बटालियन का जवान घायल

यह भी पढ़िए :  नक्सलियों का खूनी खेल : बेटियों के सामने पिता को उतारा मौत के घाट, बीच–बचाव कर रही बेटी भी हुई हमले में घायल 

      जानकारी के मुताबिक बीते दो दिनों से पड़ोसी जिलों बीजापुर व दंतेवाड़ा की संयुक्त पार्टी सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान रविवार की शाम एनएमडीसी डिपोजिट-5 के पीछे स्थित पहाड़ियों व जंगल में सुरक्षा बलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। काफी देर चली फायरिंग के बाद जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी जंगलों की ओर भाग खड़े हुए।  

       मुठभेड़ खत्म होने के बाद आईईडी ब्लास्ट में 204 कोबरा बटालियन का जवान पीयूष कुमार घायल हो गया। घटना के बाद घायल जवान को बचेली लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार चल रहा है। बताया गया है कि आईईडी ब्लास्ट में जवान के बाएं हाथ और सीने में चोटें लगी है। फिलहाल जवान ​की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।  

Read More :  माओवादियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे 5 वाहनों में की आगजनी, इंजीनियर और ठेकेदार के 2 कर्मचारियों को किया अगवा 

      दंतेवाड़ा एएसपी नक्सल आॅपरेशन गोरखनाथ बघेल के मुताबिक विस्फोट की घटना में एक अन्य जवान को भी मामूली चोट लगी थी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। एएसपी ने बताया कि बीते दो दिनों से बैलाडीला क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ ज्वाइंट आॅपरेशन चलाया जा रहा है। रविवार को हुई मुठभेड़ में नक्सली जवानों के सामने टिक नहीं सके और भागने को मजबूर हो गए।  

      बता दें कि इसी क्षेत्र के राजाबंगला इलाके में शनिवार को भी पुलिस-नक्सली एनकाउंटर हुआ था। यहां फोर्स ने नक्सली कैम्प घ्वस्त करने में सफलता हासिल की थी। वहीं पुलिस ने दावा किया था कि इस मुठभेड़ में नक्सलियों को गोली भी लगी है। बहरहाल, रविवार की घटना के बाद सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा एक आईईडी बरामद किए जाने की खबर है, जिसे मौके पर ही डीफ्यूज कर दिया गया। 

Read More :  गढ़चिरोली मुठभेड़ को नक्सलियों ने बताया फर्जी... माओवादी प्रवक्ता ने प्रेस नोट में एनकाउंटर को हत्या करार दिया, विरोध में 4 मई को बंद का आह्वान !

loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: