बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। आगामी 14 अप्रैल को बीजापुर जिले के जांगला गांव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। पीएम के प्रवास को लेकर यहां युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही है। तमाम आला अफसर गांव में डेरा डाले हुए हैं। ऐसे में शनिवार की शाम हुई तेज बारिश ने कार्यक्रम की तैयारियों में खलल डाला है। 

Live : जांगला में जहां पीएम मोदी का है कार्यक्रम, वहां हो रही भारी बारिश... आंधी-तूफान और ओलावृष्टि ने तैयारियों में डाला खलल
    जांगला और इससे लगे बरदेला गांव में भारी बारिश के साथ ही ओलावृष्टि भी हुई है। आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश के साथ ही ओले भी जम कर पड़े हैं। एनएच 63 पर ओलों की चादर सी बिछ गई है। बताया गया है कि बारिश का ये सिलसिला दो घंटे पहले शुरू हुआ जो अब भी जारी है।  

यह भी पढ़िए  :   Video : अजीत जोगी के हेलीकॉप्टर को बीजापुर हेलीपैड पर उतारने की नहीं मिली अनुमति... आखिरकार कैंसिल करना पड़ा प्रोग्राम, जानिए क्या कहा जोगी ने...

      बता दें कि 14 अप्रैल को पीएम मोदी बीजापुर जिले के प्रवास पर आ रहे हैं। इस दौरान वे खास तौर पर जांगला गांव में आयुष्मान भारत योजना देश को समर्पित करेंगे। इसके अलावा वे यहां आमसभा को भी संबांधित करेंगे। इस बड़े कार्यक्रम को लेकर पिछले हफ्ते भर से जांगला में तैयारियां चल रही है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने जांगला का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया था।


देखिए वीडियो...



loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: