न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। शनिवार 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित गांव जांगला से 'आयुष्मान भारत योजना' देश को समर्पित करेंगे। वे इस योजना के तहत यहां देश के पहले हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर का शुभारंभ भी करेंगे। प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

जांगला में पीएम मोदी करेंगे देश के पहले 'हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर' का शुभारंभ... जानिए प्रधानमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
      मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पीएम के छत्तीसगढ़ प्रवास का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना के शुभारंभ के लिए बस्तर के आदिवासी अंचल जांगला का चयन किया है। समूचे छत्तीसगढ़ वासियों के लिए यह गर्व और प्रतिष्ठा की बात है। बता दें कि शनिवार को सीएम जगदलपुर में पीएम मोदी की अगवानी करेंगे।  

यह भी पढ़िए :  PM मोदी के प्रवास से पहले नक्सलियों ने जारी किया फरमान, आमसभा में शामिल होने वाले ग्रामीणों को अंजाम भुगतने की दी चेतावनी !


      बता दें कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी का यह चौथा छत्तीसगढ़ प्रवास है। वे शनिवार को जांगला में लगभग ढाई घण्टे तक रहेंगे। इस दौरान पधानमंत्री क्षेत्र के आदिवासियों के साथ बातचीत करेंगे और उनकी जीवन शैली को नजदीक से देखेंगे। आयुष्मान भारत योजना के तहत वेलनेस सेंटर के शुभारंभ के अलावा वे कई अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात क्षेत्रवासियों को देंगे।

पीएम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम :     निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री सुबह 8:20 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगे और 11:30 बजे जगदलपुर विमानतल पहुंचेंगे। यहां से पीएम मोदी पूर्वान्ह 11.35 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12.20 बजे जांगला पहुंचेंगे। जांगला में 'आयुष्मान भारत योजना' सहित विभिन्न विकास कार्यों के शुभारंभ व लोकार्पण सहित आमसभा के बाद प्रधानमंत्री शाम 4 बजे जगदलपुर विमानतल पहुंचेंगे और वहां से 4.05 बजे विमान द्वारा दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 

loading...

व्हाट्स एप्प ब्राडकॉस्ट सेवा से जुड़े

खबर बस्तर व्हाट्स एप्प ब्राड कॉस्ट सेवा से जुड़ने के लिए हमारे मोबाईल नंबर 7869540040 को आप अपने मोबाईल में नंबर सेव किजिये फिर अपने मोबाइल से एक व्हाट्स एप्प मैसेज कीजिये जिसमे आपका नाम और सेवा शुरू करे लिखे अगले 24 घण्टे में जिले और आपके क्षेत्र की ताजा और सटीक खबरे आपके मोबाइल पर निःशुल्क न्यूज़ सेवा शुरू कर दी जाएगी

Post A Comment: